आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025

  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 2025 ICC महिला ODI विश्व कप का आधिकारिक कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 
  • यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 30 सितंबर से 2 नवंबर, 2025 तक भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। 
  • टूर्नामेंट के कुल 28 लीग मैच और उसके बाद नॉकआउट मुकाबले होंगे, जिसमें आठ शीर्ष अंतर्राष्ट्रीय टीमें हिस्सा लेंगी।


प्रतियोगिता का प्रारूप और नॉकआउट

यह टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन प्रारूप में होगा, जहां प्रत्येक टीम एक बार अन्य टीमों से भिड़ेगी। लीग मैचों के आधार पर शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। गत विजेता ऑस्ट्रेलिया महिला टीम, जो अब तक सात खिताब जीत चुकी है, इस बार भी फेवरेट के रूप में खेल रही है।

आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 

  • भारत: गुवाहाटी, इंदौर, विशाखापत्तनम, नवी मुंबई
  • श्रीलंका: कोलंबो (आर. प्रेमदासा स्टेडियम) – पाकिस्तान के सभी मैच यहीं आयोजित होंगे

प्रतिभागी टीमें 

  1. भारत
  2. ऑस्ट्रेलिया
  3. बांग्लादेश
  4. इंग्लैंड
  5. पाकिस्तान
  6. दक्षिण अफ्रीका
  7. न्यूज़ीलैंड
  8. श्रीलंका

भारतीय महिला टीम के मुख्य खिलाड़ी 

  • कप्तान: हरमनप्रीत कौर
  • विकेटकीपर: यास्तिका भाटिया
  • मुख्य खिलाड़ी: स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, उमा छेत्री, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा

प्रश्न ICC महिला वनडे विश्व कप 2025 के मेज़बान देश कौन हैं ?

(a) भारत और बांग्लादेश

(b) भारत और पाकिस्तान

(c) भारत और श्रीलंका

(d) भारत और ऑस्ट्रेलिया

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT