New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

भारत-मोल्दोवा संबंध: एक उभरता द्विपक्षीय गठजोड़

(प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिक घटनाक्रम)
(मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र- 2: द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं वैश्विक समूह और भारत से संबंधित और/अथवा भारत के हितों को प्रभावित करने वाले करार)

संदर्भ

एक छोटा पूर्वी यूरोपीय देश ‘मोल्दोवा (Moldova)’ हाल के वर्षों में भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत कर रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध ने मोल्दोवा की भौगोलिक स्थिति को उजागर किया है, जिसके कारण यह क्षेत्रीय सुरक्षा और मानवीय सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मोल्दोवा की भारत में पहली निवासी राजदूत ‘एना तबान’ ने शिक्षा, व्यापार एवं शांति वार्ता में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया है।

भारत-मोल्दोवा द्विपक्षीय संबंध

  • कूटनीतिक संबंध: 20 मार्च, 1992 को स्थापित, जब भारत ने मोल्दोवा को 28 दिसंबर, 1991 को मान्यता दी।
  • दूतावास: भारत का मोल्दोवा में दूतावास बुखारेस्ट (रोमानिया) से संचालित होता है, जबकि मोल्दोवा ने जून 2023 में नई दिल्ली में अपना दूतावास खोला।
  • सहयोग के क्षेत्र: शिक्षा, व्यापार, कृषि, नवीकरणीय ऊर्जा और क्षेत्रीय सुरक्षा

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

  • प्रारंभ: दोनों देशों ने वर्ष 1992 में कूटनीतिक संबंध स्थापित किए किंतु शुरुआती दशकों में संबंध सीमित थे।
  • हाल के विकास: जून 2023 में मोल्दोवा के नई दिल्ली में दूतावास खुलने और वर्ष 2024 में विदेश मंत्रालयों के बीच दूसरी परामर्श बैठक ने संबंधों को गति दी।
  • मानवीय सहायता: वर्ष 2022 में यूक्रेन युद्ध के दौरान मोल्दोवा ने हजारों भारतीय छात्रों को यूक्रेन से रोमानिया तक सुरक्षित निकालने में मदद की।

व्यापार

  • वर्तमान स्थिति: वर्ष 2023 में मोल्दोवा से भारत को आयात $3.9 मिलियन और भारत से मोल्दोवा को निर्यात $11.96 मिलियन था।
  • प्रमुख आयात: भारत से चाय, चावल और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पाद।
  • प्रमुख निर्यात: मोल्दोवा सेब एवं वाइन जैसे उत्पादों को भारत में निर्यात करने की संभावनाएँ तलाश रहा है क्योंकि रूस को निर्यात बाधित हुआ है।
  • पहल: वर्ष 2023 में दोनों देशों ने कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों में सहयोग के लिए एक संयुक्त कार्य समूह का गठन किया।

सुरक्षा

  • क्षेत्रीय चुनौतियाँ: यूक्रेन से सटे होने के कारण मोल्दोवा क्षेत्रीय अस्थिरता से प्रभावित है।
  • भारत की भूमिका: मोल्दोवा ने भारत से रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति स्थापना के लिए मध्यस्थता की अपील की है।
  • सुरक्षा गारंटी: मोल्दोवा का मानना है कि यूक्रेन की सुरक्षा उसके लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह क्षेत्रीय स्थिरता को प्रभावित करती है।
  • द्विपक्षीय चर्चा: वर्ष 2024 में मोल्दोवा के विदेश मंत्री मिहाई पोपसोई और भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बीच शांति एवं सुरक्षा पर चर्चा हुई।

पर्यटन

  • प्रमुख आकर्षण: मोल्दोवा में ग्रामीण, वाइन, सांस्कृतिक एवं स्वास्थ्य पर्यटन लोकप्रिय है।
  • वाइन पर्यटन: मोल्दोवा अपनी वाइनरी और वाइन फेस्टिवल के लिए प्रसिद्ध है जो भारतीय पर्यटकों को आकर्षित कर सकता है।
  • वीजा प्रक्रिया: भारतीयों के लिए पर्यटक एवं व्यापारिक वीजा ऑनलाइन उपलब्ध हैं जिससे यात्रा आसान हो रही है।
  • चुनौतियाँ: मोल्दोवा का पर्यटन क्षेत्र अभी विकासशील है और भारत में इसकी जागरूकता सीमित है।

भारतीय प्रवासी

  • छात्र समुदाय : मोल्दोवा में लगभग 3,000 भारतीय छात्र अध्ययनरत हैं जो अंतर्राष्ट्रीय छात्रों का सबसे बड़ा समुदाय है।
  • शैक्षिक आकर्षण: चिकित्सा एवं इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में मोल्दोवा के विश्वविद्यालय भारतीय छात्रों को आकर्षित कर रही हैं।
  • यूक्रेन युद्ध का प्रभाव: वर्ष 2022 में यूक्रेन से स्थानांतरित हुए कई भारतीय छात्रों ने मोल्दोवा में पढ़ाई जारी रखी।
  • संस्कृतिक योगदान: भारतीय छात्र मोल्दोवा में सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा दे रहे हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध : मोल्दोवा पर प्रभाव

  • शरणार्थी संकट: युद्ध शुरू होने के बाद लगभग 10 लाख यूक्रेनी शरणार्थी मोल्दोवा से होकर गुजरे, जिनमें से 1 लाख (महिलाएँ व बच्चे) कुछ समय के लिए रुके, जो मोल्दोवा की जनसंख्या का 5% है।
  • आर्थिक प्रभाव: रूस को सेब और वाइन जैसे निर्यातों पर निर्भरता के कारण मोल्दोवा को आर्थिक नुकसान हुआ, जिसके बाद उसने भारत जैसे नए बाजारों की तलाश शुरू की।
  • ऊर्जा संकट: रूस से गैस आपूर्ति में कमी ने मोल्दोवा की ऊर्जा सुरक्षा को प्रभावित किया, जिससे नवीकरणीय ऊर्जा पर भारत के साथ सहयोग बढ़ा।
  • सुरक्षा जोखिम: ट्रांसनिस्ट्रिया में रूसी प्रभाव और युद्ध की निकटता मोल्दोवा के लिए खतरा बनी हुई है।
  • मानवीय सहायता: मोल्दोवा ने युद्ध के दौरान भारतीय छात्रों सहित शरणार्थियों को सहायता प्रदान की, जिसने भारत के साथ उसके संबंधों को मजबूत किया।

मोल्दोवा : देशनामा

  • अवस्थिति: पूर्वी यूरोप में यूक्रेन से तीन तरफ (उत्तर, पूर्व, दक्षिण) व पश्चिम में रोमानिया से घिरा हुआ।
  • जनसंख्या : लगभग 25 लाख (2023 के अनुमान के अनुसार)
  • राजधानी : चिसीनाउ (Chișinău)
  • क्षेत्रफल : 33,846 वर्ग किमी.
  • आधिकारिक भाषा : रोमानियाई (स्थानीय रूप से मोल्डोवन कहलाती है); रूसी और यूक्रेनी भी बोली जाती हैं।
  • मुद्रा : मोल्डोवन ल्यू (MDL)
  • राजनीतिक स्थिति : वर्ष 1991 में सोवियत संघ से स्वतंत्रता प्राप्त की। यह एक संसदीय गणतंत्र है और वर्तमान सरकार यूरोपीय संघ (EU) की ओर उन्मुख है जिसका लक्ष्य वर्ष 2028 तक EU का सदस्य बनना है।
  • संस्कृति : मोल्दोवा की संस्कृति रोमानियाई, रूसी एवं यूक्रेनी प्रभावों का मिश्रण है, जो इसके व्यंजनों, संगीत व उत्सवों में दिखाई देती है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR