New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 05th Jan., 2026 Winter Sale offer UPTO 75% + 10% Off, Valid Till : 5th Dec., 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th Dec., 11:00 AM Winter Sale offer UPTO 75% + 10% Off, Valid Till : 5th Dec., 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 05th Jan., 2026 GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th Dec., 11:00 AM

भारत–वेनेज़ुएला सहयोग : नई संभावनाओं की ओर

(प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिक घटनाक्रम)
(मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र- 2: द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह और भारत से संबंधित और/अथवा भारत के हितों को प्रभावित करने वाले करार)

संदर्भ 

14-17 सितंबर, 2025 के मध्य वेनेज़ुएला के सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी विकास उपमंत्री राउल हर्नान्डेज़ ने भारत का चार दिवसीय दौरा किया। 

भारत-वेनेज़ुएला सहयोग : हालिया यात्रा के बारे में

  • इस दौरे में दोनों देशों ने कृषि, दवा उद्योग एवं डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने पर सहमति जताई। 
  • यह सहयोग ऐसे समय हो रहा है जब अमेरिका एवं वेनेज़ुएला के बीच तनाव बढ़ रहा है और वेनेज़ुएला द्वारा भारत को एक विश्वसनीय साझेदार के रूप में देखा जा रहा है।

सहयोग के प्रमुख क्षेत्र

  • कृषि और पशुपालन क्षेत्र में पायलट परियोजना
  • डिजिटल पहचान (AADHAR), DigiLocker और AI तकनीक पर सहयोग
  • फार्मास्यूटिकल्स और वैक्सीन आपूर्ति में भारत की भूमिका मजबूत करना
  • तकनीकी कर्मियों को भारत में प्रशिक्षण के अवसर
  • अंतरिक्ष एवं पर्यटन क्षेत्र पर भी चर्चा

प्रभाव

  • वेनेज़ुएला में खाद्य एवं औषधि संकट को कम करने में मदद करना 
  • भारत के लिए लैटिन अमेरिकी देशों में रणनीतिक उपस्थिति मजबूत करना
  • अमेरिका-वेनेज़ुएला तनाव के बीच भारत के लिए ऊर्जा एवं कूटनीतिक अवसर प्राप्त करना 
  • भारतीय IT एवं फार्मा कंपनियों के लिए नए बाजार

भारत-वेनेज़ुएला द्विपक्षीय संबंध

इतिहास

  • भारत एवं वेनेज़ुएला के बीच राजनयिक संबंध 1950 के दशक में स्थापित हुए।
  • दोनों देश गुट निरपेक्ष आंदोलन (NAM) के सदस्य रहे हैं और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग करते आए हैं।

व्यापार

  • 2024–25 में द्विपक्षीय व्यापार: लगभग $1.8 बिलियन
  • भारतीय निर्यात: $216 मिलियन (मुख्यतः दवाइयाँ, वैक्सीन)
  • आयात: $1.6 बिलियन (मुख्यतः कच्चा तेल और ऊर्जा उत्पाद)

वेनेज़ुएला की 40% वार्षिक दवा आवश्यकता को भारत पूरा करता है।

पर्यटन

  • वर्तमान में पर्यटन का स्तर निम्न है किंतु डिजिटल कनेक्टिविटी एवं वीज़ा प्रक्रिया आसान होने से भविष्य में टूरिज्म को बढ़ावा मिल सकता है।
  • भारतीय संस्कृति, आयुर्वेद एवं योग में वेनेज़ुएला की रुचि बढ़ रही है।

महत्व

  • वेनेज़ुएला ऊर्जा संसाधनों से समृद्ध है, भारत के लिए यह एक स्थिर तेल आपूर्तिकर्ता बन सकता है।
  • दक्षिण अमेरिका में भारत की भू-राजनीतिक उपस्थिति मजबूत होगी।
  • भारत की डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल (आधार, UPI, DigiLocker) को वैश्विक स्तर पर प्रचारित करने का अवसर मिलेगा।

चुनौतियाँ

  • अमेरिका द्वारा वेनेज़ुएला पर आर्थिक प्रतिबंध से वित्तीय लेन-देन में कठिनाई
  • वेनेज़ुएला में राजनीतिक अस्थिरता और आर्थिक संकट
  • लॉजिस्टिक और शिपिंग लागत अधिक होना
  • भारतीय कंपनियों के लिए निवेश सुरक्षा का मुद्दा

आगे की राह

  • पायलट प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करना और उन्हें बड़े पैमाने पर लागू करना
  • ऊर्जा क्षेत्र में दीर्घकालिक अनुबंध पर विचार
  • शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में छात्र विनिमय कार्यक्रम
  • भारत की फार्मा और IT कंपनियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रोत्साहन
  • द्विपक्षीय व्यापार में भुगतान व्यवस्था को मजबूत करना

वेनेज़ुएला : देशनामा

  • आधिकारिक नाम: बोलिवेरियन रिपब्लिक ऑफ वेनेज़ुएला
  • राजधानी: कराकास (Caracas)
  • स्थान: दक्षिण अमेरिका के उत्तरी तट पर
  • क्षेत्रफल: लगभग 9,16,445 वर्ग किमी
  • जनसंख्या: लगभग 2.8 करोड़ (2025 अनुमान)
  • भाषा: स्पेनिश (आधिकारिक)
  • मुद्रा: बोलिवर

भौगोलिक स्थिति

  • उत्तर में कैरेबियन सागर और अटलांटिक महासागर
  • पूर्व में गुयाना
  • दक्षिण में ब्राज़ील
  • पश्चिम में कोलंबिया
  • मुख्य भौगोलिक विशेषताएँ: एंडीज पर्वत, ओरिनोको नदी बेसिन और विशाल तेल भंडार वाले मैदानी क्षेत्र

राजनीतिक व्यवस्था

  • शासन प्रणाली: संघीय अध्यक्षीय गणतंत्र
  • वर्तमान राष्ट्रपति (2025): निकोलस मादुरो
  • संविधान: 1999 में लागू (Bolivarian Constitution)

अर्थव्यवस्था

  • मुख्य संसाधन: कच्चा तेल (Crude Oil), प्राकृतिक गैस, सोना
  • मुख्य क्षेत्र: ऊर्जा, खनन, कृषि
  • तेल उत्पादन: दुनिया के सबसे बड़े प्रमाणित तेल भंडारों में से एक
  • GDP (2024 अनुमान): लगभग $110 बिलियन
  • चुनौतियाँ: हाइपरइन्फ्लेशन, मुद्रा अवमूल्यन, अमेरिकी प्रतिबंध, आर्थिक संकट

प्रमुख तथ्य

  • वेनेज़ुएला में स्थित एंजेल जलप्रपात (Angel Falls) दुनिया का सबसे ऊँचा जलप्रपात है।
  • इसे ‘Land of Grace’ भी कहा जाता है।
  • दक्षिण अमेरिकी स्वतंत्रता आंदोलन के महान नेता ‘सिमोन बोलिवर’ यहीं से थे।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR