New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

एकीकृत जलवायु परिवर्तन एवं व्यापार मंच

हाल ही में, संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क अभिसमय के पक्षकारों के 30वें सम्मेलन (COP 30) ने औपचारिक रूप से एकीकृत जलवायु परिवर्तन एवं व्यापार मंच (IFCCT) का शुभारंभ किया।

एकीकृत जलवायु परिवर्तन एवं व्यापार मंच के बारे में

  • यह राजनीतिक रूप से समर्थित एक मंच है जहाँ देश व्यापार नीतियों और जलवायु कार्रवाई के बीच बढ़ते विवादास्पद अंतर्संबंध को संबोधित कर सकते हैं।
  • इसे 15 नवंबर, 2025 को COP 30 के दौरान ब्राजील के बेलेम में लॉन्च किया गया। यह जलवायु महत्वाकांक्षा और व्यापार नीति के बीच की खाई को पाटता है तथा उभरते व्यापार नियमों को आकार देने में विकासशील देशों को अधिक सशक्त आवाज उठाने में सहायता करता है।
  • इसकी सह-अध्यक्षता ब्राजील एवं एक विकसित देश साझेदार द्वारा की जाएगी तथा यह UNFCCC के सभी पक्षों के लिए खुला होगा। IFCCT संस्थागत रूप से डब्ल्यू.टी.ओ. व यू.एन.एफ.सी.सी.सी. दोनों से स्वतंत्र होगा।
  • यह मंच बाध्यकारी परिणामों पर बातचीत नहीं करेगा या मौजूदा समझौतों की व्याख्या नहीं करेगा या विवादों का निपटारा नहीं करेगा या विशिष्ट राष्ट्रीय उपायों का मूल्यांकन नहीं करेगा। 

एकीकृत जलवायु परिवर्तन एवं व्यापार मंच की मुख्य विशेषताएँ 

  • इसकी शुरुआत एक खुली परामर्श प्रक्रिया से होगी जो 2026 तक जारी रहेगी, जिसमें चर्चा किए जाने वाले विषयों और मंच के अधिकार क्षेत्र को परिभाषित किया जाएगा।
  • यह जलवायु वार्ताओं से संबंधित विखंडन के बजाय अंतर-संचालन का अवसर सृजित करता है।
  • यह नागरिक समाज संगठनों, व्यापार संघों एवं अंतर्राष्ट्रीय पहलों को एक साथ लाएगा।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR