कांगो के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में स्थित कलांडो खदान (Kalando Mine) में एक पुल गिरने से कम-से-कम 32 लोगों की मौत हो गई।
भारी भीड़, अवैध खनन गतिविधियों एवं बारिश के कारण भूस्खलन के खतरे के बावजूद खदान में प्रवेश से इस दुर्घटना की स्थिति बनी।
यह घटना कांगो में असंगठित खनन (Artisanal Mining) से जुड़े खतरों और मानव सुरक्षा मुद्दों को एक बार फिर उजागर करती है।
कलांडो खदान के बारे में
स्थान
कांगो के दक्षिण-पूर्व में स्थित लुआलाबा प्रांत के मुलोंडो क्षेत्र में स्थित
यह क्षेत्र दुनिया के प्रमुख कॉपर-कोबाल्ट बेल्ट का हिस्सा
खनिज
Copper (तांबा)
कांगो दुनिया के प्रमुख तांबा उत्पादक देशों में शामिल है।
कलांडो क्षेत्र उच्च गुणवत्ता वाले तांबे के लिए जाना जाता है।
Cobalt (कोबाल्ट)
कांगो दुनिया का सबसे बड़ा कोबाल्ट उत्पादक देश है।
कोबाल्ट का उपयोग लिथियम-आयन बैटरियों, इलेक्ट्रिक वाहनों एवं कई इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों में किया जाता है।
कांगो में कोबाल्ट उत्पादन का लगभग 80% नियंत्रण चीनी कंपनियों के पास है।
वर्तमान स्थिति
कांगो के कई खनन स्थलों की तरह कलांडो में भी अवैध खनन (Illegal Mining) और सुरक्षा मानकों की कमी एक बड़ी समस्या है।
खदान पर नियंत्रण को लेकर अवैध खनिकों, सहकारी समितियों और कानूनी खनन कंपनियों के बीच लंबे समय से तनाव है।
खदान क्षेत्र में सैनिकों की उपस्थिति भी विवाद का कारण रही है जिससे स्थानीय स्थिति और जटिल हो जाती है।
कांगो के खनिज-समृद्ध क्षेत्रों में विगत कई दशकों से सरकारी बलों, स्थानीय मिलिशिया और विद्रोही समूहों (जैसे- M23) के बीच हिंसा जारी है जिसने मानवीय संकट को अधिक गंभीर बना दिया है।