New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

कुटकी (पिक्रोराइजा कुर्रोआ)

चर्चा में क्यों?  

हिमालय के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में उगने वाली दुर्लभ औषधीय वनस्पति कुटकी (पिक्रोराइजा कुर्रोआ) को लंबे समय तक अंधाधुंध दोहन का सामना करना पड़ा। आयुर्वेदिक और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में अत्यधिक मांग के कारण इस पौधे की जंगली आबादी तेजी से घटती गई, जिसके परिणामस्वरूप इसे प्रकृति संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ (आईयूसीएन) की रेड लिस्ट में लुप्तप्राय प्रजाति के रूप में शामिल किया गया। अब हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में विकसित एक अभिनव खेती मॉडल इस बहुमूल्य वनस्पति के संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय किसानों की आजीविका को भी नई दिशा दे रहा है। 

कुटकी (पिक्रोराइजा कुर्रोआ) के बारे में    

  • कुटकी स्वाभाविक रूप से हिमालय के अल्पाइन और उप-अल्पाइन क्षेत्रों में लगभग 2,700 से 4,500 मीटर की ऊंचाई पर पाई जाती है। 
  • कुटकी (पिक्रोराइजा कुर्रोआ) एक प्रसिद्ध औषधीय जड़ी-बूटी है, जिसे विशेष रूप से यकृत (लीवर) की सुरक्षा करने वाले गुण (हेपेटोप्रोटेक्टिव प्रभाव) तथा इसके व्यापक औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। 

वानस्पतिक विवरण (Botanical Description):

  • पिक्रोराइजा कुर्रोआ (P. kurroa) एक रोएंदार (Hairy) बहुवर्षीय (Perennial) शाकीय पौधा है, जिसकी जड़ अत्यंत कड़वी होती है। इसके प्रकंद (Rhizome) पर मछली की शल्कों जैसी परतें होती हैं तथा अनुप्रस्थ काट (Transverse Section) में एक काला गोलाकार वलय दिखाई देता है। 
  • इसका मूलप्रकंद छोटी उंगली जितना मोटा होता है और सूखे हुए पत्ती-आधारों से ढका रहता है।

पत्तियां (Leaves): 

  • पत्तियों की लंबाई लगभग 5–10 सेंटीमीटर होती है। ये अपेक्षाकृत मोटी एवं चमड़े जैसी (Coriaceous) होती हैं। पत्ती का अग्रभाग गोलाकार तथा आधार संकरा होता है, जो पंखदार आवरणयुक्त डंठल (Winged Sheathing Petiole) में परिवर्तित हो जाता है।

पुष्पक्रम (Spikes):

  • पुष्पक्रम 5–10 सेंटीमीटर लंबे, लगभग बेलनाकार (Sub-cylindrical), कुंद शीर्ष वाले तथा अनेक पुष्पों से युक्त होते हैं। इन पर हल्के रोएं होते हैं। 
  • इनके ब्रैक्ट (Bracts) आयताकार अथवा भालाकार (Lanceolate) होते हैं और लंबाई में लगभग बाह्यदल (Calyx) के बराबर होते हैं।

बाह्यदल (Sepals):

  • बाह्यदल लगभग 6 मिमी लंबे होते हैं तथा इनके किनारों पर सूक्ष्म रोम (Cilia) पाए जाते हैं।

पुष्पमुकुट (Corolla):

  • पुष्पमुकुट लगभग 6 मिमी लंबा होता है। इसमें दो प्रकार के पुंकेसर पाए जाते हैं – 
  • एक प्रकार में तंतु (Filaments) लगभग 8 मिमी लंबे होते हैं, जबकि दूसरे प्रकार में इनकी लंबाई लगभग 2 सेंटीमीटर तक हो सकती है।

फल (Capsule):

  • फल कैप्सूल के रूप में होता है, जिसकी लंबाई लगभग 1.3 सेंटीमीटर होती है।

प्रकंद (Rhizome): 

  • प्रकंद सीधे अथवा हल्के मुड़े हुए बेलनाकार होते हैं। इनकी लंबाई लगभग 12 सेंटीमीटर तथा व्यास 4–10 मिमी तक होता है। 
  • बाहरी सतह धूसर (Grey) या हल्के भूरे (Creamish Brown) रंग की होती है, जिस पर गोलाकार जड़-चिह्न (Root Scars) तथा अनेक शल्क (Scales) दिखाई देते हैं। 
  • प्रकंद का अंतिम भाग शल्कयुक्त पत्ती, कली अथवा तने में समाप्त होता है।

औषधीय गुण: 

  • कुटकी शरीर में बढ़ी हुई अग्नि (उष्णता) को कम करके शीतलता प्रदान करती है। यह पित्त और कफ दोषों को संतुलित करती है, जिनके असंतुलन से अम्लता (एसिडिटी), पाचन संबंधी समस्याएं तथा शरीर में वसा की वृद्धि जैसी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। 
  • कुटकी पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के साथ-साथ कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा के चयापचय (मेटाबॉलिज्म) को भी सुचारु बनाती है। इसके परिणामस्वरूप शरीर में यूरिया और क्रिएटिनिन के बढ़े हुए स्तर, मधुमेह, अत्यधिक शारीरिक गर्मी तथा हाइपरथायरॉयडिज्म जैसी समस्याओं के प्रबंधन में भी सहायता मिल सकती है। 

संरक्षण की स्थिति:

  • कुटकी की घटती संख्या को देखते हुए इसे वर्तमान में आईयूसीएन रेड लिस्ट में लुप्तप्राय प्रजाति के रूप में दर्ज किया गया है। 
  • इसके अतिरिक्त, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मांग के कारण इस प्रजाति को वन्यजीवों और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों के अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन (सीआईटीईएस) के परिशिष्ट-II में भी स्थान दिया गया है। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR