New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

उच्च शिक्षा में वास्तविक समानता अंतर (Real Equity Gap)

संदर्भ 

  • हाल ही में, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता का प्रोत्साहन विनियम, 2026 पर सर्वोच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। वस्तुतः शीर्ष अदालत ने इन नियमों की अस्पष्टता और उनके संभावित दुरुपयोग को लेकर चिंता जताई है। न्यायालय का यह न्यायिक हस्तक्षेप उच्च शिक्षा में समानता के वास्तविक स्वरूप पर एक नई चर्चा को जन्म देता है। 

वास्तविक समानता अंतराल (रियल इक्विटी गैप) का विश्लेषण 

  • उच्च शिक्षा में समानता को अक्सर केवल छात्र प्रवेश (Admissions) तक सीमित मान लिया जाता है, लेकिन वास्तविक अंतराल कहीं अधिक गहरा है। 
  • इसे छात्र प्रवेश के आंकड़ों और संस्थान के रोजगार व नेतृत्वकारी ढांचे के बीच के भारी असंतुलन से समझा जा सकता है। 

आंकड़ों की ज़ुबानी: प्रतिनिधित्व का संकट 

  • अनिवार्य कोटा बनाम वास्तविक स्थिति : शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों के सभी स्तरों पर एससी (15%), एसटी (7.5%) और ओबीसी (27%) समूहों की भागीदारी उनके संवैधानिक रूप से निर्धारित कोटे से काफी पीछे है।
  • पदानुक्रमित असंतुलन : जैसे-जैसे हम पद की गरिमा और प्रभाव की ओर बढ़ते हैं (जैसे प्रोफेसर या कुलपति), यह प्रतिनिधित्व अंतराल और अधिक गहरा होता जाता है। निचले पदों की तुलना में शीर्ष पदों पर सामाजिक विविधता का अभाव चिंताजनक है। 
  • प्रवेश में उल्लेखनीय सफलता : इसके विपरीत, शैक्षणिक प्रवेश के मामले में स्थिति संतोषजनक है। स्नातक से लेकर पीएचडी स्तर तक सभी समूहों का प्रतिनिधित्व अनिवार्य स्तरों के समीप है; यहाँ तक कि एसटी (ST) वर्ग का प्रतिनिधित्व कुछ मामलों में निर्धारित कोटे से 1.5 से 2.7 गुना अधिक पाया गया है। 
  • शिकायत निवारण : वर्ष 2023-24 के दौरान, 704 विश्वविद्यालयों में सक्रिय समान अवसर प्रकोष्ठों (EOC) ने 378 शिकायतों में से 90% एससी/एसटी संबंधी मुद्दों का सफलतापूर्वक निपटान किया, जो प्रक्रियात्मक सुधार की ओर संकेत करता है। 

अंतराल के मूल कारण और संरचनात्मक बाधाएं 

1. रोजगार में टाइम-लैग (समय का अंतराल)  

  • छात्र प्रवेश में सुधार वार्षिक आधार पर किया जा सकता है, लेकिन रोजगार का ढांचा बदलना एक लंबी प्रक्रिया है।
  • यह पुराने कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की गति और उस दौर की नियुक्ति नीतियों पर निर्भर करता है जब आरक्षण का सख्ती से पालन नहीं होता था। 

2. परिभाषा की अस्पष्टता 

  • यूजीसी के विनियमों में अक्सर इक्विटी (समान परिणामों के लिए सक्रिय समर्थन) और भेदभाव-विरोध (नकारात्मक आचरण के लिए दंड) के बीच का सूक्ष्म अंतर धुंधला हो जाता है।  

3. संस्थागत गुटबाजी: 

  • शैक्षणिक राजनीति अक्सर पहचान के आधार पर ध्रुवीकरण को बढ़ावा देती है। वस्तुतः यह प्रवृत्ति वास्तविक समावेशन के बजाय आपसी दूरियों को बढ़ाकर संकीर्ण स्वार्थों को साधने का काम करती है। 

सशक्तिकरण की वर्तमान पहलें 

  • यूजीसी विनियम, 2026 : भेदभाव को जड़ से मिटाने और समानता को संस्थागत कर्तव्य बनाने का प्रयास। 
  • समान अवसर प्रकोष्ठ (EOC) : भेदभाव की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए एक समर्पित तंत्र। 
  • एससी/एसटी सेल : आरक्षण नीतियों के क्रियान्वयन की निगरानी करने वाला प्रहरी। 
  • इक्विटी हेल्पलाइन : संकट की स्थिति में पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान करने वाला अनिवार्य माध्यम। 

भविष्य की राह: सुधार के अनिवार्य बिंदु 

  • नेतृत्व में विविधता : केवल शुरुआती पदों पर नहीं, बल्कि प्रोफेसर और प्रशासनिक नेतृत्व (कुलपति, रजिस्ट्रार) के पदों पर आरक्षित श्रेणियों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए विशेष मिशन मोड में काम करना होगा।
  • अलगाव नहीं, एकीकरण : केवल दंडात्मक नियम बनाने से बेहतर है कि ऐसे सांस्कृतिक और सामाजिक बदलाव लाए जाएं जो समूहों के बीच आपसी सम्मान और एकीकरण को बढ़ावा दें। 
  • विनियमों का परिमार्जन : 2026 के नियमों को अधिक स्पष्ट और प्रभावी बनाना होगा, ताकि वे केवल शिकायतों के निवारण तक सीमित न रहकर संरचनात्मक सुधारों पर ध्यान दें। 
  • अपराध नियंत्रण का व्यापक दृष्टिकोण : पहचान-आधारित अपराधों को अलग-थलग करके देखने के बजाय संस्थानों में सामान्य अपराध दर को कम करने और सुरक्षा बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।

निष्कर्ष 

  • उच्च शिक्षा में वास्तविक समानता प्राप्त करने के लिए हमें प्रतिक्रियात्मक (Reactive) दृष्टिकोण से हटकर सक्रिय (Proactive) रणनीतियों की ओर बढ़ना होगा। जब तक हम संस्थानों के नेतृत्व और रोजगार ढांचे में मौजूद प्रतिनिधित्व के गहरे अंतराल को नहीं भरते, तब तक केवल कागजी नियमों से पूर्ण समावेशन संभव नहीं है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR