New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

त्रिशूर त्रासदी और आतिशबाजी का भविष्य

संदर्भ  

  • भारत के उत्सवों की भव्यता और जन-सुरक्षा के बीच का संतुलन एक बार फिर बहस के केंद्र में है। अप्रैल 2026 में त्रिशूर की एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए भीषण विस्फोट ने, जिसमें 14 लोगों की मृत्यु हुई, यह स्पष्ट कर दिया है कि पारंपरिक आतिशबाजी का मौजूदा मॉडल अब टिकाऊ नहीं है। त्रिशूर पूरम उत्सव से ठीक पहले हुई इस घटना ने सुरक्षा मानकों और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं।   

शोर का स्तर: मानकों का उल्लंघन और वन्यजीवों पर प्रभाव 

  • केरल राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आँकड़े बताते हैं कि उत्सवों के दौरान शोर का स्तर 122.4 डेसिबल तक पहुँच जाता है, जो केंद्रीय बोर्ड की अधिकतम सीमा (125 डेसिबल) के बेहद करीब है।
  • पटाखों का अनियमित शोर जानवरों को बुरी तरह विचलित करता है। पिछले वर्ष त्रिशूर पूरम में एक हाथी के बेकाबू होने से 42 लोग घायल हुए थे, जो इस शोर का सीधा परिणाम था। विशेषज्ञों के अनुसार, यह ध्वनि हाथियों जैसे संवेदनशील जीवों के व्यवहार को हिंसक बना सकती है। 

अस्पतालों के लिए अदृश्य खतरा: ध्वनि प्रदूषण  

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने ध्वनि प्रदूषण को वायु और जल प्रदूषण के बाद तीसरा सबसे हानिकारक पर्यावरणीय खतरा माना है। विशेषकर अस्पतालों के पास आतिशबाजी के प्रभाव विनाशकारी हैं:

  • साइलेंस ज़ोन बनाम हकीकत : अस्पतालों के लिए सुरक्षित सीमा 40-50 डेसिबल है, जबकि पटाखों को 125 डेसिबल तक की छूट है। यह भारी अंतर मरीजों की रिकवरी में बाधक है।
  • नवजात शिशु (NICU) : अस्पतालों की नवजात गहन चिकित्सा इकाइयों के पास होने वाला शोर शिशुओं के मस्तिष्क विकास को स्थायी रूप से प्रभावित कर सकता है। 
  • बुनियादी ढांचे की कमी : त्रिशूर पूरम जैसे आयोजनों में आतिशबाजी अस्पतालों से मात्र कुछ ही मिनटों की दूरी पर होती है, जिससे गंभीर मरीजों के लिए जोखिम बढ़ जाता है।
  • नवाचार ही समाधान : शोर-रहित आतिशबाजी और कोल्ड स्पार्क दुर्घटनाओं को शून्य करने के लिए विशेषज्ञ अब शोर-रहित आतिशबाजी (Noiseless Fireworks) की वकालत कर रहे हैं। इसमें सबसे प्रमुख कोल्ड स्पार्क तकनीक है।  

कोल्ड स्पार्क तकनीक क्या है ? 

  • यह तकनीक विस्फोटक दहन के बजाय टाइटेनियम और ज़िरकोनियम जैसे मिश्र धातु पाउडरों का उपयोग करती है। 
  • कोल्ड स्पार्कुलर मशीनें इन पाउडरों को गर्म कर हवा में छोड़ती हैं, जो ऑक्सीजन के साथ मिलकर बिना किसी शोर के शानदार चिंगारियाँ पैदा करती हैं। 

सुरक्षा के लाभ 

  • तापमान का अंतर : जहाँ पारंपरिक पटाखे 1,200°C पर जलते हैं, वहीं यह तकनीक मात्र 60-100°C पर काम करती है, जिससे आग लगने का खतरा खत्म हो जाता है।
  • शून्य ध्वनि : यह तकनीक शोर को पूरी तरह समाप्त कर देती है, जिससे यह अस्पतालों और रिहायशी इलाकों के लिए आदर्श है।
  • दृश्य भव्यता : आधुनिक स्टेज तकनीक की मदद से इन्हें समूहों में लगाकर हवाई आतिशबाजी जैसा ही भव्य और सुरक्षित अनुभव दिया जा सकता है। 

विनिर्माण चुनौतियाँ 

  • यद्यपि ये विकल्प वर्तमान में महंगे हैं और इनका आयात करना पड़ता है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में इनके घरेलू उत्पादन की अपार संभावना है।

निष्कर्ष 

  • त्रिशूर पूरम और दिल्ली जैसे बड़े आयोजनों को कोल्ड स्पार्क जैसी तकनीकों के लिए पायलट ग्राउंड के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए। नीति निर्माताओं और स्थानीय अधिकारियों को चरणबद्ध तरीके से पारंपरिक पटाखों को हटाकर इस सुरक्षित तकनीक को अपनाने के लिए नई नीतियां बनानी होंगी। यद्यपि उत्सव तभी सार्थक है जब वह समाज के हर वर्ग - मानव, पशु और पर्यावरण के लिए सुरक्षित हो।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR