राष्ट्रीय पोलियो निगरानी नेटवर्क समापन योजना

Current Affairs 04-Jul-2025

भारत सरकार ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा स्थापित राष्ट्रीय पोलियो निगरानी नेटवर्क (NPSN) को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने की योजना बनाई है। हालाँकि, विशेषज्ञों ने इस कदम को समय से पहले एवं जोखिम भरा बताया है क्योंकि पड़ोसी देशों में पोलियो के मामले अभी भी मौजूद हैं।

भारत का पहला स्वदेशी ध्रुवीय अनुसंधान पोत

Current Affairs 04-Jul-2025

ध्रुवीय एवं समुद्री अनुसंधान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए भारत सरकार के उपक्रम गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) ने नॉर्वे की कंपनी कॉन्ग्सबर्ग के साथ पहले स्वदेशी ध्रुवीय अनुसंधान पोत (Polar Research Vessel: PRV) के निर्माण के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

भारत-जापान समुद्री संबंधों के विभिन्न आयाम

Current Affairs 04-Jul-2025

भारत के बंदरगाह, नौवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और जापान के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के उप-मंत्री तेरादा योशिमिची के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक ने दोनों देशों के मध्य सहयोग को अधिक गहरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 

माइक्रोक्रिस्टलाइन सेलूलोज एवं औद्योगिक सुरक्षा संबंधी मुद्दे

Current Affairs 03-Jul-2025

30 जून, 2025 को हैदराबाद में सिगाची इंडस्ट्रीज की फार्मा इकाई में माइक्रोक्रिस्टलाइन सेलूलोज (Microcrystalline Cellulose: MCC) उत्पादन के दौरान विस्फोट में कई लोगों की मौत हो गई।

आपातकाल के 50 वर्ष : एक विश्लेषण

Current Affairs 01-Jul-2025

25 जून, 1975 को भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने मंत्रिमंडल की लिखित सहमति के बिना भारत में आपातकाल की घोषणा की थी। इसके अगले 21 महीनों तक नागरिक स्वतंत्रताओं का निलंबन, प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश, सामूहिक गिरफ्तारियां, चुनावों का स्थगन और डिक्री द्वारा शासन जैसे कठोर कदम देखे गए।

अमृत मिशन के 10 वर्ष

Current Affairs 26-Jun-2025

25 जून, 2025 को अमृत (AMRUT) मिशन के क्रियान्वयन के 10 वर्ष पूर्ण हुए। 

इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) योजना

Current Affairs 26-Jun-2025

भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर ज़िले में ₹417 करोड़ की लागत से एक अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) की स्थापना को स्वीकृति दी है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) द्वारा विकसित किया जाने वाला EMC का विस्तार 200 एकड़ में होगा। 

एकीकृत पेंशन योजना की समय सीमा में बदलाव

Current Affairs 26-Jun-2025

वित्त मंत्रालय ने एकीकृत पेंशन योजना (UPS) और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के तहत विकल्प चुनने की अंतिम तिथि 30 जून, 2025 से तीन महीने बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी। यह योजना 1 अप्रैल, 2025 से प्रभावी है।

शहरी प्रशासन में लैंगिक असमानता: चुनौतियाँ एवं समाधान

Current Affairs 26-Jun-2025

भारत एक अभूतपूर्व शहरी परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। वर्ष 2050 तक देश के 80 करोड़ से अधिक लोग शहरों में निवास करेंगे। ऐसे में इस परिवर्तन में लैंगिक समानता एक महत्वपूर्ण आधार है जो न केवल सामाजिक न्याय के लिए, बल्कि समावेशी एवं टिकाऊ शहरी विकास के लिए भी आवश्यक है। ऐसे में शहरी प्रशासन में लैंगिक असमानता एक बड़ी चुनौती है।

51वां जी-7 शिखर सम्मेलन

Current Affairs 25-Jun-2025

17 जून को भारत प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा के कनानसकीस (Kananaskis) में आयोजित 51वें G-7 (ग्रुप ऑफ़ सेवन) शिखर सम्मेलन में एक आउटरीच देश के रूप में भाग लिया।

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT