New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

विकास और पर्यावरण का संतुलन: सर्वोच्च न्यायालय के पूर्वव्यापी पर्यावरण स्वीकृति निर्णय के मायने

Current Affairs 30-Jul-2026

पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र की विकासात्मक आवश्यकताओं के बीच संतुलन साधना हमेशा से एक संवेदनशील और जटिल विषय रहा है। हाल ही में, सर्वोच्च न्यायालय ने पूर्वव्यापी या एक्स-पोस्ट फैक्टो (Ex-Post Facto) पर्यावरण स्वीकृतियों (ECs) से जुड़े एक अहम फैसले में केंद्र सरकार के 2021 के उस कार्यालय ज्ञापन (OM) को खारिज कर दिया है, जिसके तहत बिना पूर्व अनुमति के निर्माण या संचालन शुरू करने वाली परियोजनाओं को नियमित करने की अनुमति दी गई थी।   

भारतीय विज्ञान संवर्धन एसोसिएशन (IACS) : 150 वर्ष और भारतीय विज्ञान की गौरवशाली विरासत

Current Affairs 30-Jul-2026

भारत में वैज्ञानिक अनुसंधान की स्वदेशी परंपरा को संस्थागत आधार देने वाली प्रमुख संस्थाओं में भारतीय विज्ञान संवर्धन एसोसिएशन (Indian Association for the Cultivation of Science - IACS) का स्थान अत्यंत विशिष्ट है। वर्ष 1876 में स्थापित यह संस्था भारत का पहला राष्ट्रीय वैज्ञानिक संस्थान था, जिसकी परिकल्पना भारतीयों द्वारा और भारतीयों के वैज्ञानिक विकास के लिए की गई थी। 

SHetA2 थेरेपी

Current Affairs 30-Jul-2026

हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा विकसित SHetA2 नामक नई दवा ने सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर की रोकथाम के क्षेत्र में आशाजनक परिणाम दिखाए हैं। यह दवा ह्यूमन पैपिलोमावायरस (Human Papillomavirus-HPV) संक्रमण को कैंसर में परिवर्तित होने से रोकने में सक्षम पाई गई है। यदि आगे के नैदानिक परीक्षणों (Clinical Trials) में भी इसकी प्रभावशीलता सिद्ध होती है, तो यह सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। 

दानवीर (DAANVEER) पहल

Current Affairs 30-Jul-2026

भारत में ग्राम पंचायतें जमीनी स्तर के लोकतंत्र की आधारशिला हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी शासन, सेवाओं की उपलब्धता और डिजिटल समावेशन को मजबूत करने के लिए तकनीकी बुनियादी ढांचे का विकास अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए पंचायती राज मंत्रालय ने नई दिल्ली में दानवीर (DAANVEER) पहल की शुरुआत की है, जो नागरिक सहभागिता के माध्यम से देशभर की ग्राम पंचायतों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

ई-जीरो एफआईआर प्रणाली

Current Affairs 30-Jul-2026

हाल हुई में केंद्र सरकार ने अठारह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में साइबर अपराध मामलों में ई-जीरो एफआईआर दर्ज करने की प्रणाली शुरूआत की है। गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने बताया कि ई-जीरो एफआईआर के तहत 12 हजार से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

हवाईअड्डा संचालकों और एयरलाइनों के बीच क्रॉस-ओनरशिप

Current Affairs 29-Jul-2026

भारत का नागरिक उड्डयन क्षेत्र पिछले दो दशकों में तेजी से विकसित हुआ है। बढ़ते हवाई यातायात, नए हवाईअड्डों के निर्माण और निजी निवेश के विस्तार ने भारत को विश्व के सबसे बड़े विमानन बाजारों में शामिल कर दिया है। इसी क्रम में केंद्र सरकार हवाईअड्डा संचालकों और एयरलाइनों के बीच क्रॉस-ओनरशिप (Cross Ownership) संबंधी नियमों में बदलाव पर विचार कर रही है। इसका उद्देश्य विमानन क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देना, नई एयरलाइनों के प्रवेश को आसान बनाना और प्रतिस्पर्धा को मजबूत करना बताया जा रहा है। हालांकि, इस प्रस्ताव ने हितों के टकराव और बाजार में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को लेकर गंभीर बहस को जन्म दिया है। 

रुपये का अवमूल्यन: भारतीय मुद्रा की वैश्विक प्रतिस्पर्धा

Current Affairs 29-Jul-2026

पिछले लगभग डेढ़ वर्ष में भारतीय रुपये में आई तेज़ गिरावट ने इसकी स्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। जो रुपया पहले वास्तविक रूप से अधिक मूल्यांकित (Overvalued) माना जाता था, वह अब कम मूल्यांकित (Undervalued) मुद्रा बन गया है। कुछ आकलनों के अनुसार, वर्तमान में रुपया प्रतिस्पर्धात्मकता के मामले में चीनी युआन से भी आगे निकल चुका है, जिससे भारत के निर्यात और व्यापार को संभावित लाभ मिल सकता है।   

एंड्रोमेडा गैलेक्सी (Andromeda Galaxy)

Current Affairs 29-Jul-2026

नासा (NASA) के हबल स्पेस टेलीस्कोप (Hubble Space Telescope) से प्राप्त आंकड़ों पर आधारित एक नए अध्ययन में यह सामने आया है कि एंड्रोमेडा आकाशगंगा (Andromeda Galaxy) में पिछले लगभग 50 करोड़ वर्षों (500 Million Years) से नए तारों के बनने की प्रक्रिया लगातार धीमी होती जा रही है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह संकेत है कि यह आकाशगंगा धीरे-धीरे अपनी सक्रिय अवस्था से निकलकर अपेक्षाकृत शांत (Quiescent) अवस्था की ओर बढ़ रही है।   

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस: भारत की संरक्षण यात्रा और वैश्विक नेतृत्व

Current Affairs 29-Jul-2026

प्रत्येक वर्ष 29 जुलाई को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस दुनिया को बाघ संरक्षण के महत्व का संदेश देता है। भारत के लिए यह केवल एक जागरूकता दिवस नहीं, बल्कि विज्ञान-आधारित संरक्षण, सतत विकास और जैव विविधता के प्रति उसकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। आज भारत विश्व के लगभग 70 प्रतिशत जंगली बाघों का घर है और यह उपलब्धि दशकों की दूरदर्शी नीतियों, वैज्ञानिक प्रबंधन तथा जनभागीदारी का परिणाम है। इसी कारण भारत आज वैश्विक स्तर पर बाघ संरक्षण का अग्रणी देश माना जाता है। 

यूरिया आत्मनिर्भरता की नई नीति

Current Affairs 28-Jul-2026

पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों, अल नीनो के प्रभाव से बढ़ती मांग और यूरिया जैसे रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक इस्तेमाल को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच केंद्र सरकार ने चालू खरीफ सीजन में उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाया है। इसी क्रम में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने हाल ही में नेशनल इन्वेस्टमेंट पॉलिसी फॉर यूरिया (NIPU)-2026 को मंजूरी प्रदान की है। 

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X