Current Affairs 11-Jul-2025
म्यूचुअल फंड भारत में निवेश का एक लोकप्रिय एवं प्रभावी साधन बन चुका है, जो व्यक्तिगत व संस्थागत निवेशकों को पूंजी बाजार में भाग लेने का अवसर प्रदान करता है। यह उद्योग वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देता है और देश की आर्थिक वृद्धि में योगदान करता है। हाल के वर्षों में, विशेष रूप से इक्विटी फंड्स एवं सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) के माध्यम से म्यूचुअल फंड उद्योग ने उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है।
Current Affairs 11-Jul-2025
भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) की रिपोर्ट के अनुसार, असम में 2000-2023 के दौरान मानव-हाथी संघर्ष में 1,400 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। हालाँकि, इसी अवधि के दौरान राज्य में 1,209 हाथियों की मौत हुई हैं, जिनमें से 626 मौतें मानवजनित गतिविधियों के कारण हुई हैं।
Current Affairs 11-Jul-2025
वैश्विक स्तर पर युवा बेरोजगारी एक गंभीर चुनौती बन चुकी है। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) द्वारा जारी हालिया रिपोर्ट के अनुसार, कृषि-खाद्य प्रणालियां (Agrifood Systems) वैश्विक जी.डी.पी. में 1.4% की वृद्धि कर सकती हैं, जिसमें से 45% वृद्धि युवाओं की भागीदारी से हो सकती है।
Current Affairs 11-Jul-2025
जलवायु परिवर्तन एवं प्राकृतिक आपदाओं के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आपदा जोखिम बीमा (Disaster Risk Insurance) की अवधारणा को अपनाना भारतीय वित्तीय प्रणाली के लिए आवश्यक बन चुका है। भारत की अधिकांश जनसंख्या अप्रत्याशित क्षति व नुकसान का सामना कर रही है। इस स्थिति से निपटने के लिए आपदा बांड (Catastrophe Bonds या Cat Bonds) प्रभावी उपाय हो सकते हैं।
Current Affairs 10-Jul-2025
हाल के वर्षों में वैश्विक सैन्य व्यय में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है जो रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-गाजा संघर्ष, भारत-पाकिस्तान तथा इज़राइल-ईरान युद्धों जैसे प्रमुख संघर्षों से प्रेरित है।
Current Affairs 10-Jul-2025
25 जून, 2025 को स्मार्ट सिटी मिशन के क्रियान्वयन के 10 वर्ष पूर्ण हुए। इसमें सर्वाधिक शहर उत्तर प्रदेश के हैं जबकि तमिलनाडु दूसरे स्थान पर है।
Current Affairs 10-Jul-2025
केरल के कन्नूर जिले में एझिमाला के पास कक्कमपारा के तटीय क्षेत्र में ग्रेट हॉर्नबिल की दुर्लभ मौजूदगी दर्ज की गई।
Current Affairs 10-Jul-2025
प्राग में आयोजित 2025 गोल्डश्मिट सम्मेलन में प्रस्तुत एक नए अध्ययन ने पिघलते ग्लेशियर्स एवं ज्वालामुखी विस्फोटों (उद्गार) के बीच संबंध को प्रदर्शित किया है।
Current Affairs 10-Jul-2025
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) भारत में रोज़गार सृजन, राजस्व सृजन व वैश्विक पहुँच को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
Current Affairs 10-Jul-2025
भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम अब तक बिजनेस मॉडल नवाचारों, जैसे- फूड डिलीवरी, ई-कॉमर्स और फिनटेक पर आधारित रहा है किंतु अब डीप टेक (Deep Tech) के माध्यम से वैज्ञानिक खोजों एवं इंजीनियरिंग उत्कृष्टता पर आधारित नवाचार की ओर बढ़ने का समय है।
Our support team will be happy to assist you!