Current Affairs 17-Sep-2025
17 सितंबर, 2025 को केंद्र सरकार ने ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ की शुरुआत की।
Current Affairs 17-Sep-2025
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर 1 अरब से अधिक लोग मानसिक स्वास्थ्य विकारों का सामना कर रहे हैं।
Current Affairs 17-Sep-2025
दुनिया में तेज़ी से बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence: AI) एक नई आर्थिक एवं रणनीतिक शक्ति बनकर उभरा है। भारत सरकार द्वारा फरवरी 2026 में नई दिल्ली में इंडिया ए.आई. इम्पैक्ट सम्मेलन (India AI Impact Summit) 2026 का आयोजन किया जाएगा।
Current Affairs 17-Sep-2025
एक हालिया अध्ययन के अनुसार भारत में प्रसारित कई एचआईवी-1 स्ट्रेन दुनिया के कुछ सबसे प्रभावी व्यापक रूप से निष्क्रिय करने वाले एंटीबॉडी (Broadly Neutralising Antibodies: bnAbs) के प्रति प्रतिरोध प्रदर्शित करते हैं।
Current Affairs 17-Sep-2025
झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में हाल ही में ‘हो’ जनजाति के आदिवासियों ने पारंपरिक स्वशासन प्रणाली ‘मंकी-मुंडा’ व्यवस्था में प्रशासनिक हस्तक्षेप के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। यह विवाद एक शताब्दी पुरानी स्वशासन व्यवस्था और आधुनिक प्रशासनिक ढांचे के बीच संतुलन को चुनौती देता है।
Current Affairs 17-Sep-2025
भारतीय रेलवे की तत्काल टिकट बुकिंग योजना लाखों यात्रियों के लिए आपातकालीन यात्रा का सबसे तेज़ विकल्प है। किंतु हाल ही में रेलवे ने तत्काल (Tatkal) टिकट बुकिंग के लिए आधार (Aadhaar) प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया है। यह कदम धोखाधड़ी रोकने और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से उठाया गया है किंतु इससे कई कानूनी और व्यावहारिक सवाल खड़े हो गए हैं।
Current Affairs 17-Sep-2025
हमारे सौर मंडल में एक नया अंतरतारकीय पिंड (Interstellar Object: ISO) 3I/ATLAS देखा गया है। यह खोज वैज्ञानिकों के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ऐसे पिंड न केवल ब्रह्मांड (Cosmos) के रहस्यों को समझने में मदद करते हैं बल्कि ग्रह रक्षा (Planetary Defence) के लिहाज से भी अहम हैं।
Current Affairs 17-Sep-2025
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) प्रणालियाँ जैसे ChatGPT, Gemini, Perplexity, Grok इत्यादि, केवल एल्गोरिद्म और कंप्यूटिंग शक्ति पर नहीं, बल्कि हजारों एआई श्रमिकों (एनोटेटर्स) के अदृश्य श्रम पर भी निर्भर हैं। वे डेटा लेबलिंग और हानिकारक सामग्री फ़िल्टरिंग से एआई को सुरक्षित बनाते हैं, परन्तु उनकी कार्यदशाओं को लेकर अनेक नैतिक प्रश्न उठ रहे हैं।
Current Affairs 17-Sep-2025
अफ्रीका महाद्वीप जलवायु परिवर्तन से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। लगातार बढ़ते सूखा, बाढ़ एवं खाद्य असुरक्षा ने यहाँ की अर्थव्यवस्था व समाज पर गहरा प्रभाव डाला है। इन चुनौतियों के बीच अफ्रीकी जलवायु शिखर सम्मेलन 2 (African Climate Summit 2: ACS2) आयोजित किया गया, जिसने अफ्रीका की जलवायु कूटनीति को एक नई दिशा दी।
Current Affairs 17-Sep-2025
दिल्ली स्थित लाल किला (Red Fort) भारत की ऐतिहासिक धरोहर और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। हाल ही में एक वैज्ञानिक अध्ययन में चेतावनी दी गयी है कि बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण लाल किला तेजी से क्षतिग्रस्त हो रहा है। यह रिपोर्ट नीति-निर्माताओं और नागरिकों के लिए चेतावनी है कि यदि तुरंत कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियाँ इस धरोहर को अपनी मूल भव्यता में नहीं देख पाएंगी।