XXX बनाम भारत सरकार व अन्य

Current Affairs 21-Jul-2025

18 जुलाई, 2025 को जस्टिस यशवंत वर्मा ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर कर ‘इन-हाउस कमेटी’ की रिपोर्ट और महाभियोग की सिफारिश रद्द करने का अनुरोध किया है। इस याचिका में जस्टिस वर्मा का नाम नहीं है बल्कि सर्वोच्च न्यायालय की डायरी में इसे ‘XXX बनाम भारत सरकार व अन्य’ के शीर्षक से दर्ज किया गया है।

समलैंगिक युगलों के चिकित्सीय अधिकार

Current Affairs 21-Jul-2025

दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से इस बारे में अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है कि समलैंगिक युगलों को एक-दूसरे के लिए चिकित्सीय सहमति देने की अनुमति क्यों नहीं है जिससे कानूनी मान्यता एवं अधिकारों की कमी को लेकर चिंताएँ उत्पन्न हुईं हैं।

आपराधिक कानून के तहत कंपनियों को पीड़ित मानना

Current Affairs 21-Jul-2025

सर्वोच्च न्यायालय के अनुसार दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) के तहत कंपनियाँ भी ‘पीड़ित (Victim)’ की परिभाषा के अंतर्गत आ सकती हैं और वे व्यक्तिगत (न्यायिक) पीड़ितों की तरह ही मुआवज़े एवं कानूनी उपायों की हकदार हैं। इससे उन्हें आपराधिक शिकायत दर्ज करने का अधिकार मिलेगा जो कॉर्पोरेट संस्थाओं को बौद्धिक संपदा अधिकारों के उल्लंघन के लिए आपराधिक उपाय करने में सक्षम बनाता है।

बनकचेरला परियोजना

Current Affairs 19-Jul-2025

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की उपस्थिति में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच मुख्यमंत्री स्तर की बैठक में तेलंगाना सरकार ने ‘बनकचेरला’ परियोजना पर चर्चा करने से इनकार कर दिया।

आधार अनियमितता पर लोक लेखा समिति की रिपोर्ट

Current Affairs 19-Jul-2025

संसद की लोक लेखा समिति (Public Account Committee : PAC) ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के कामकाज की समीक्षा का आह्वान किया है जिनमें आधार बायोमेट्रिक सत्यापन में विफलता की उच्च दर भी शामिल है, जिसके कारण कई लाभार्थी सामाजिक कल्याण योजनाओं से वंचित रह सकते हैं।

यू.के. द्वारा मताधिकार की आयु सीमा में कमी

Current Affairs 19-Jul-2025

ब्रिटेन सरकार ने महत्त्वपूर्ण चुनावी सुधारों का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है, जिसमें मतदान की आयु 18 वर्ष से घटाकर 16 वर्ष करना और राजनीतिक चंदे से संबंधित कानूनों को कठोर करना शामिल है।

वैवाहिक विशेषाधिकार : सर्वोच्च न्यायालय का ऐतिहासिक निर्णय

Current Affairs 18-Jul-2025

वैवाहिक विशेषाधिकार (Spousal Privilege) एक कानूनी सिद्धांत है, जो पति-पत्नी के बीच निजी संवाद को संरक्षित करता है। 14 जुलाई, 2025 को सर्वोच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में कहा कि वैवाहिक विवादों, विशेष रूप से तलाक के मामलों में, पति-पत्नी के बीच गुप्त रूप से रिकॉर्ड की गई बातचीत को अदालत में साक्ष्य के रूप में स्वीकार किया जा सकता है। 

भारत की प्रथम जनजातीय जीनोम परियोजना

Current Affairs 18-Jul-2025

भारत में जनजातीय समुदायों के स्वास्थ्य सुधार और आनुवंशिक बीमारियों से निपटने के लिए गुजरात ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। ‘जनजातीय जीनोम अनुक्रमण परियोजना’ (Tribal Genome Sequencing Project) के माध्यम से गुजरात देश का पहला राज्य बन गया है जो विशेष रूप से जनजातीय समुदायों के लिए जीनोम अनुक्रमण पर केंद्रित है।

विश्व सर्प दिवस, 2025

Current Affairs 18-Jul-2025

16 जुलाई को राष्ट्रीय प्राणी उद्यान, नई दिल्ली ने विश्व सर्प दिवस (World Snake Day) के अवसर पर एक व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य सांपों (सर्प) के पारिस्थितिकीय महत्व के बारे में शिक्षित करना था।

कॉरपोरेट औसत ईंधन दक्षता मानक : चुनौतियाँ एवं अवसर

Current Affairs 18-Jul-2025

वाहनों की ईंधन दक्षता एवं उत्सर्जन में कमी जलवायु परिवर्तन से निपटने और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण हैं। भारत में कॉरपोरेट औसत ईंधन दक्षता (CAFE) मानक इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं जो वाहन निर्माताओं को ईंधन-कुशल और कम उत्सर्जन वाले वाहनों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT