New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

डोमोइक एसिड एवं डायटम

(प्रारंभिक परीक्षा: पर्यावरणीय पारिस्थितिकी, जैव-विविधता और जलवायु परिवर्तन संबंधी सामान्य मुद्दे)
(मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र- 3: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण एवं क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन)

संदर्भ 

कैलिफोर्निया के तट पर ‘शैवाल प्रस्फुटन’ (Algal Bloom) के कारण ‘डोमोइक एसिड’ के उत्सर्जन से ‘सी लॉयन’ का व्यवहार आक्रामक हो गया है। इनका व्यवहार सामान्यतया सौम्य एवं मित्रवत होता है।

डोमोइक एसिड का प्रभाव 

  • स्यूडो-निट्ज़्चिया (Pseudo-nitzschia) नामक डायटम (एक प्रकार का सूक्ष्म शैवाल) द्वारा उत्पादित न्यूरोटॉक्सिन ‘डोमोइक एसिड’ खाद्य श्रृंखला में प्रवेश कर रहा है जिससे मछली व सी लॉयन जैसे बड़े (व छोटे) समुद्री जानवर प्रभावित हो रहे हैं।
  • यह न्यूरोटॉक्सिन सी लॉयन के तंत्रिका तंत्र को अत्यधिक उत्तेजित करता है जिससे तनाव, आक्रामकता एवं मांसपेशियों में ऐंठन व स्थायी मस्तिष्क क्षति की समस्या होती है। उच्च सांद्रता में यह न्यूरोटॉक्सिन मनुष्यों के लिए भी खतरनाक है।

शैवाल प्रस्फुटन का कारण 

  • उत्प्रवाह (Upwelling) : उच्च गति वाली हवाओं (ग्लोबल वार्मिंग से जुड़ी) के कारण पोषक तत्वों से भरपूर गहरे पानी का ऊपर उठना
  • अपशिष्ट जल का निर्वहन : महासागरों में रासायनिक अपशिष्ट के प्रवाह के कारण 
  • जंगल की आग का अपवाह : कैलिफोर्निया में जंगल की आग से निकली राख एवं मलबे से समुद्री पारिस्थितिकी में बाधा

डायटम के बारे में 

परिचय

  • एककोशिकीय एवं अत्यंत सूक्ष्म शैवाल
  • प्रोटिस्टा किंगडम (जगत) में वर्गीकृत
  • 64,000–1,00,000 प्रजातियाँ व 1,200 वंश
  • आवास : महासागर, नदी, झील, आर्द्र भूमि, चट्टान, मीठा जल, खारा जल, प्रवाही जल, स्थिर जल, चट्टान, रेत एवं जलमग्न सतह

संरचना

  • दो भागों में कोशिका भित्ति का विभाजन : एपिथिका एवं हाइपोथिका
  • कुछ तंतु (फाइबर) एवं शाखित संरचनाएँ भी बनाते हैं।

प्रकार

  • सेंट्रीक डायटम : गोलाकार और पानी में प्लवक का निर्माण
  • पेनेट डायटम : लंबे आकार के और स्लिट (छिद्र) युक्त

भूमिका व महत्व

  • खाद्य श्रृंखला का प्रमुख घटक 
  • वैश्विक ऑक्सीजन का 20-25% उत्पादन
  • CO₂ अवशोषक एवं जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने में मददगार
  • पर्यावरणीय संकेतक, जल गुणवत्ता व पारितंत्र की स्थिति दर्शाते हैं।

हानिकारक प्रभाव

  • कुछ विषाक्त प्रजातियाँ मछलियों और जल-जीवों की मौत का कारण
  • अत्यधिक वृद्धि से पारिस्थितिकी तंत्र प्रभावित

अन्य उपयोग

  • सिलिका, कीटनाशक, फ़िल्टर, पॉलिश, कागज व प्लास्टिक उद्योग में 
  • डूबने से हुई मौत के मामलों में साक्ष्य के रूप में फॉरेंसिक जांच के लिए 

सी लॉयन (Sea Lion) के बारे में

परिचय

  • एक समुद्री स्तनधारी जानवर
  • Pinniped समूह का सदस्य (जिसका अर्थ है फिन-फुटेड)
  • मछली, स्क्विड, ऑक्टोपस जैसे समुद्री जीव प्रमुख आहार
  • बड़ी-बड़ी कॉलोनी में निवास

मुख्य शारीरिक पहचान

  • विशाल व मजबूत शरीर
  • बाह्य कर्ण (Ear flaps) स्पष्ट रूप से दृश्यमान 
  • मजबूत व लचीले फ्लिपर्स तथा फ्लिपर्स से चलने में सक्षम

आवास

  • मुख्य रूप से समुद्र तटों, तटीय क्षेत्रों एवं द्वीपों पर
  • प्रशांत महासागर के तटों पर अधिक 

वैज्ञानिक महत्व 

  • समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र में संतुलन बनाए रखने में मददगार
  • पर्यावरणीय बदलावों के प्रति संवेदनशील
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR