New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 6:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 1st May 2026, 8:30PM GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 6:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 1st May 2026, 8:30PM

आपातकालीन ऋण गारंटी योजना (ECLGS) 5.0

संदर्भ 

  • हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आपातकालीन ऋण गारंटी योजना (ECLGS) 5.0 को स्वीकृति दी है। 

आपातकालीन ऋण गारंटी योजना (ECLGS) 5.0 के बारे में  

  • इस योजना का मुख्य लक्ष्य पश्चिम एशिया संकट के कारण उत्पन्न अल्पकालिक नकदी संकट से निपटने के लिए पात्र उधारकर्ताओं को अतिरिक्त ऋण सुविधा प्रदान करना है।
  • इसके तहत, डिफ़ॉल्ट होने की स्थिति में National Credit Guarantee Trustee Company Limited (NCGTC) सदस्य ऋण संस्थानों (MLIs) को गारंटी कवर प्रदान करेगी। 
  • योजना में एमएसएमई के लिए 100% तथा गैर-एमएसएमई और एयरलाइन क्षेत्र के लिए 90% तक गारंटी कवरेज निर्धारित है। 

योजना की प्रमुख विशेषताएँ 

  • पात्र उधारकर्ता : वे एमएसएमई और गैर- एमएसएमई इकाइयाँ जिनकी 31 मार्च 2026 तक कार्यशील पूंजी सीमा मौजूद है, तथा वे अनुसूचित यात्री एयरलाइन्स जिनके पास बकाया ऋण सुविधाएँ हैं और जिनके खाते मानक स्थिति में हैं। 
  • गारंटी कवरेज : एमएसएमई के लिए पूर्ण (100%) और गैर- एमएसएमई व एयरलाइन क्षेत्र के लिए 90% तक गारंटी उपलब्ध। 
  • गारंटी शुल्क : इस योजना के तहत कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  • ऋण सहायता की सीमा : वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में उपयोग की गई अधिकतम कार्यशील पूंजी का 20% तक अतिरिक्त ऋण (अधिकतम 100 करोड़ रुपये) दिया जाएगा। एयरलाइन्स के लिए यह सीमा 100% तक हो सकती है, जिसमें प्रति उधारकर्ता अधिकतम 1,500 करोड़ रुपये तक की सुविधा (निर्धारित शर्तों के साथ) उपलब्ध होगी। 
  • ऋण अवधि : एमएसएमई और गैर- एमएसएमई (एयरलाइन को छोड़कर) 5 वर्ष, जिसमें 1 वर्ष का मोरेटोरियम शामिल है।  
  • एयरलाइन क्षेत्र : 7 वर्ष की अवधि, जिसमें 2 वर्ष का मोरेटोरियम होगा। 
  • गारंटी अवधि : गारंटी कवर की अवधि ऋण की अवधि के समान (co-terminus) रहेगी।
  • योजना की वैधता : यह योजना एनसीजीटीसी (NCGTC) द्वारा दिशानिर्देश जारी होने की तिथि से 31 मार्च 2027 तक स्वीकृत सभी ऋणों पर लागू रहेगी। 

योजना का प्रभाव 

  • इस योजना का उद्देश्य पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से उत्पन्न आर्थिक दबावों से व्यवसायों को उबारना है।
  • इससे कंपनियों को अपना संचालन जारी रखने में मदद मिलेगी।
  • रोजगार संरक्षण और आपूर्ति श्रृंखला की निरंतरता सुनिश्चित होगी।
  • विशेष रूप से एमएसएमई और एयरलाइन सेक्टर को अतिरिक्त कार्यशील पूंजी प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR