New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 6:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 1st May 2026, 8:30PM GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 6:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 1st May 2026, 8:30PM

एन-जेन (N-Gen) डाकघर

संदर्भ 

  • हाल ही में केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास (डीओएनईआर) मंत्री ने पूर्वोत्तर पर्वतीय विश्वविद्यालय (एनईएचयू), शिलांग में इंडिया पोस्ट के 100वें एन-जेन (N-Gen) डाकघर का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस उन्नत सुविधा को एक आधुनिक, युवा-केंद्रित डाक केंद्र के रूप में विकसित किया गया है, जिसे विश्वविद्यालय परिसर के छात्रों, संकाय सदस्यों और निवासियों की सेवा के लिए डिजाइन किया गया है। 

एन-जेन (N-Gen) डाकघर पहल के बारे में 

  • एन-जेन (N-Gen) डाकघर पहल इंडिया पोस्ट के एक आधुनिक, युवा-केंद्रित सेवा नेटवर्क में परिवर्तन को दर्शाती है। 
  • इन उन्नत डाकघरों को शैक्षणिक संस्थानों के भीतर स्थापित किया जा रहा है ताकि छात्रों, संकाय सदस्यों और स्थानीय निवासियों को उनकी विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप सेवाएं प्रदान की जा सकें। 
  • यह डाक सेवाओं तथा आपस में एक-दूसरे के साथ अधिक गहन जुड़ाव को प्रोत्साहित करते हैं। 

उपलब्ध सुविधाएँ 

  • ये डाकघर मुफ्त वाई-फाई, क्यूआर कोड आधारित बुकिंग और भुगतान प्रणाली, छात्रों के लिए समर्पित सेवा काउंटर और रियायती पार्सल एवं डाक सेवाओं जैसी आधुनिक सुविधाओं को एकीकृत करते हैं। 
  • इसके साथ ही, ये पत्र लेखन की स्थायी पुरानी परंपरा को पुनर्जीवित करने और सामुदायिक भावना को बढ़ावा देने का भी कार्य करते हैं। 
  • इस पहल को छात्रों द्वारा व्यापक रूप से अपनाया गया है, जिनकी सक्रिय भागीदारी ने न केवल इन केंद्रों को एक नया स्वरूप दिया है, बल्कि इसे नई पीढ़ी तक पहुँचने का एक सफल और प्रभावशाली माध्यम भी बना दिया है। 

एन-जेन (N-Gen) डाकघर की पहुँच 

  • एन-जेन (N-Gen) पहल ने अब पूरे देश को कवर कर लिया है, जिसके तहत आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी, केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों के साथ-साथ उत्तर-पूर्व के संस्थानों में भी डाकघरों का कायाकल्प किया गया है। 
  • यह यात्रा 6 महीने पहले दिल्ली में आईआईअी हौज खास डाकघर के नवीनीकरण के साथ शुरू हुआ थी, वह अब 100वें एन-जेन डाकघर के उद्घाटन के साथ एक प्रमुख पड़ाव तक पहुँच गई है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR