पूर्वोत्तर राज्य असम के कोयला क्षेत्र से बरामद जीवाश्म पत्तियों से पता चला है कि अपनी सुगंध के लिए प्रसिद्ध केवड़े का पौधा, जिसका उपयोग मिठाइयों, पारंपरिक चिकित्सा और मंदिरों में भी किया जाता है, भारतीय उपमहाद्वीप में कम से कम 24 मिलियन वर्षों से अस्तित्व में है और भारत के प्राचीन उष्णकटिबंधीय जंगलों अब भी मौजूद है। वस्तुतः यह अध्ययन प्राचीन पादप वंशों के लिए एक शरणस्थल के रूप में भारत की भूमिका, जलवायु परिवर्तन के दौरान जैव विविधता के विकास के साथ-साथ भविष्य में पारिस्थितिकी तंत्र की प्रतिक्रियाओं को समझने में सहायक है।
केवड़ा का पौधा, जिसे वैज्ञानिक रूप से पैंडनस फैसिक्युलरिस के नाम से जाना जाता है, दक्षिण पूर्व एशिया के विविध भूभागों से जुड़ा हुआ है।
Our support team will be happy to assist you!