New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

ऑफलाइन यूपीआई भुगतान प्रणाली

Current Affairs 27-Jul-2026

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) एक नई ऑफलाइन यूपीआई भुगतान प्रणाली विकसित कर रहा है, जो नियर फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) तकनीक पर आधारित होगी। इसके माध्यम से उपयोगकर्ता सक्रिय इंटरनेट कनेक्टिविटी के बिना भी टैप-एंड-पे (Tap-and-Pay) सुविधा का उपयोग कर सकेंगे।

भारत औद्योगिक विकास योजना रसायन (भव्य रसायन)

Current Affairs 25-Jul-2026

हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में तीन समर्पित रासायनिक पार्क स्थापित करने के लिए भारत औद्योगिक विकास योजना रसायन या भव्य-रसायन योजना को मंजूरी दी है। 

वैश्विक खनन और जल संकट: ऊर्जा संक्रमण के समक्ष एक मूक चुनौती

Current Affairs 25-Jul-2026

अंतर्राष्ट्रीय परिषद ऑन माइनिंग एंड मेटल्स (ICMM) द्वारा जारी ग्लोबल माइनिंग एंड मेटल्स वाटर डेटासेट रिपोर्ट ने वैश्विक संधारणीयता और संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में एक गंभीर चिंता को रेखांकित किया है। यह रिपोर्ट इस बात का प्रामाणिक दस्तावेज है कि विश्वभर की लगभग दो-तिहाई खनन और धातु प्रसंस्करण इकाइयां गंभीर भौतिक जल जोखिमों के साए में संचालित हो रही हैं। जैसे-जैसे वैश्विक अर्थव्यवस्था जीवाश्म ईंधनों से हरित ऊर्जा की ओर अग्रसर हो रही है, यह जल संकट स्वच्छ ऊर्जा के वैश्वीकरण के मार्ग में एक अवरोधक के रूप में उभर रहा है।   

फास्ट ट्रैक कोर्ट : त्वरित न्याय की अवधारणा

Current Affairs 24-Jul-2026

भारतीय न्यायपालिका लंबे समय से लंबित मामलों के बढ़ते बोझ, न्यायिक संसाधनों की कमी तथा मुकदमों के निस्तारण में होने वाली देरी जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे परिदृश्य में फास्ट ट्रैक कोर्ट (Fast Track Courts-FTCs) को त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के एक महत्वपूर्ण संस्थागत उपाय के रूप में विकसित किया गया है। हाल ही में पेपर लीक मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने की घोषणा के बाद इन अदालतों की उपयोगिता और प्रभावशीलता पर पुनः चर्चा तेज हो गई है।

कुशा (Kusha) मिसाइल

Current Affairs 24-Jul-2026

हाल ही में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ओडिशा तट के पास एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल कुशा (Kusha) का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया। 

आईएनएस मालवन

Current Affairs 23-Jul-2026

हाल ही में आईएनएस मालवन पनडुब्बी-रोधी पोत को कारवार में कमीशन किया गया। आईएनएस मालवन देश में डिजाइन और निर्मित की गई माहे-श्रेणी का पनडुब्बी-रोधी पोत है और उथले पानी के जलपोतों (एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी) में दूसरा है। 

बोरोफीन (Borophene)

Current Affairs 23-Jul-2026

हाल ही में भारत के वैज्ञानिकों ने सतत् स्नेहन (Sustainable Lubrication) के क्षेत्र में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने पहली बार अरंडी के तेल (Castor Oil) में बोरोफीन (Borophene) का उपयोग एक उच्च-प्रदर्शन स्नेहक योज्य (Lubricant Additive) के रूप में सफलतापूर्वक प्रदर्शित किया है। 

इंटरनेट शटडाउन : राष्ट्रीय सुरक्षा, नागरिक स्वतंत्रता और विधिक संतुलन की चुनौती

Current Affairs 23-Jul-2026

हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी के मध्य दिल्ली क्षेत्र में एक राजनीतिक विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा और जन-व्यवस्था का हवाला देते हुए डिजिटल ब्लैकआउट (मोबाइल इंटरनेट सेवाओं का निलंबन) लागू किया गया। लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध प्रदर्शनों के दौरान इंटरनेट सेवाओं को निलंबित किया जाना डिजिटल अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और राज्य के प्रशासनिक विवेकाधिकार के मध्य संतुलन पर एक गंभीर बहस को जन्म देता है।  

भारत में मुद्रास्फीति का बदलता स्वरूप

Current Affairs 21-Jul-2026

कोविड-19 महामारी के अपवाद को छोड़ दें, तो विगत एक दशक में भारत में मुद्रास्फीति का स्तर अपेक्षाकृत नियंत्रित एवं न्यून बना रहा था। तथापि, हालिया रुझान भारत की समष्टिगत अर्थव्यवस्था (Macroeconomy) के समक्ष पुनः एक गंभीर चुनौती प्रस्तुत कर रहे हैं। जून माह में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित मुद्रास्फीति का 10% के समीप पहुँचना तथा विगत वर्ष दिसंबर की तुलना में मार्च से इसमें दर्ज की गई तीव्र वृद्धि, मुद्रास्फीति के पुनर्उभार का स्पष्ट संकेत देती है। 

भारत ने पहली डेंगू वैक्सीन (QDENGA) को दी मंजूरी: DCGI ने 4–60 वर्ष की आयु के व्यक्तियों के लिए TAK-003 को दी मंजूरी

Current Affairs 21-Jul-2026

भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने टाकेडा बायोफार्मास्युटिकल्स इंडिया (जापानी कंपनी टाकेडा की भारतीय इकाई) की QDENGA (TAK-003) को बाजार प्राधिकरण (Market Authorization) प्रदान किया है, जिससे यह भारत में स्वीकृत होने वाली पहली डेंगू वैक्सीन बन गई है।

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR