New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

स्पाइना बिफिडा

Current Affairs 10-Jan-2026

वर्ष 1991 से यह तथ्य स्थापित है कि गर्भधारण से पूर्व महिलाओं द्वारा फोलिक एसिड का सेवन करने से स्पाइना बिफिडा के 70% से अधिक मामलों की रोकथाम संभव है। इसके बावजूद तीन दशक बीत जाने के बाद भी भारत उन गिने-चुने देशों में शामिल है जहाँ इस प्रभावी उपाय के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए कोई ठोस एवं व्यापक प्रयास नहीं किए गए हैं। परिणामस्वरूप, भारत आज भी विश्व में स्पाइना बिफिडा की उच्चतम प्रसार दर वाले देशों में से एक बना हुआ है। 

डस्ट एक्सपेरिमेंट (DEX)

Current Affairs 09-Jan-2026

हाल ही में, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपने पहले डस्ट एक्सपेरिमेंट (DEX) के निष्कर्षों के आधार पर यह पुष्टि की है कि औसतन प्रत्येक 1,000 सेकंड में एक अंतरग्रहीय धूल कण पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करता है। 

बायो-बिटुमेन प्रौद्योगिकी

Current Affairs 09-Jan-2026

हाल ही में, भारत ने सतत एवं आत्मनिर्भर अवसंरचना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सी.एस.आई.आर.-केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CSIR-CRRI) और देहरादून स्थित सी.एस.आई.आर.-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (CSIR-IIP) द्वारा विकसित स्वदेशी बायो-बिटुमेन प्रौद्योगिकी के सफल हस्तांतरण किया है।

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के लिए नए लोगो का अनावरण

Current Affairs 09-Jan-2026

वित्त मंत्रालय ने 18 दिसंबर, 2025 को क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) के लिए नया लोगो पेश किया, जो इन बैंकों की एकीकृत एवं पहचान योग्य ब्रांड छवि को दर्शाता है।

प्रेह विहार मंदिर

Current Affairs 09-Jan-2026

प्रेह विहार मंदिर कंबोडिया एवं थाईलैंड की प्राकृतिक सीमा पर स्थित एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल है। अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण यह मंदिर न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि रणनीतिक दृष्टि से भी अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र में स्थित होने के कारण थाईलैंड एवं कंबोडिया के बीच सीमा विवाद का केंद्र बना हुआ है। 

यू.एन.ई.ए.-7 में जंगल की आग से संबंध में भारत की पहल

Current Affairs 09-Jan-2026

नैरोबी में आयोजित संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा के सातवें सत्र (UNEA-7) में भारत द्वारा प्रस्तुत ‘जंगल की आग के वैश्विक प्रबंधन को सुदृढ़ करने’ संबंधी प्रस्ताव को अपनाया गया जोकि उभरते पर्यावरणीय खतरों के प्रति अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की बढ़ती चिंता को दर्शाता है। 

जनगणना 2027: पहली डिजिटल व जाति-आधारित जनगणना

Current Affairs 09-Jan-2026

केंद्र सरकार ने भारत की जनगणना 2027 आयोजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस उद्देश्य के लिए 11,718.24 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। यह निर्णय 12 दिसंबर, 2025 को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। जनगणना 2027 स्वतंत्र भारत की आठवीं और कुल मिलाकर देश की 16वीं जनगणना होगी। 

धूल प्रयोग (DEX)

Current Affairs 08-Jan-2026

हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपने पहले धूल प्रयोग (Dust Experiment - DEX) के माध्यम से यह पुष्टि की है कि औसतन प्रत्येक 1,000 सेकंड में एक अंतरग्रहीय धूल कण पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करता है। यह खोज पृथ्वी-अंतरिक्ष परिवेश की समझ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

हाथी-ट्रेन टक्कर: विकास बनाम संरक्षण की गंभीर चुनौती

Current Affairs 08-Jan-2026

हाल ही में, असम के होजाई जिले में दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस से दुर्घटना में सात हाथियों की मौत हो गई और पाँच डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना वन्यजीव संरक्षण और अवसंरचना विकास के बीच बढ़ते टकराव को उजागर करती है। 

भारतीय रुपया: आर्थिक मजबूती के बावजूद मूल्य में गिरावट

Current Affairs 08-Jan-2026

हाल ही में, भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने खुले बाजार में बड़ी मात्रा में अमेरिकी डॉलर की बिक्री की, जिससे डॉलर की आपूर्ति बढ़ी और रुपए में लगभग 1% की मजबूती देखने को मिली। इसके बावजूद व्यापक परिदृश्य में देखें तो पिछले कुछ महीनों से रुपया लगातार दबाव में बना हुआ है और डॉलर के मुकाबले कमजोर होता गया है। 

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR