New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

महत्वपूर्ण खनिज: भारत की ऊर्जा सुरक्षा, तकनीकी आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय शक्ति का नया आधार

Current Affairs 04-Aug-2026

21वीं सदी में प्राकृतिक संसाधनों की परिभाषा तेजी से बदल रही है। पहले जहां तेल और गैस जैसे पारंपरिक संसाधन वैश्विक शक्ति के प्रमुख आधार माने जाते थे, वहीं अब महत्वपूर्ण खनिज (Critical Minerals) औद्योगिक विकास, तकनीकी श्रेष्ठता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बन गए हैं। स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण, इलेक्ट्रिक वाहन, सेमीकंडक्टर, डिजिटल तकनीक और आधुनिक रक्षा प्रणालियों की बढ़ती जरूरतों ने इन खनिजों को रणनीतिक महत्व प्रदान किया है।

भारत-बांग्लादेश सीमा सुरक्षा और बुनियादी ढांचा

Current Affairs 04-Aug-2026

पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल द्वारा हाल ही में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को भूमि के स्थायी हस्तांतरण की मंजूरी दिए जाने के बाद, भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने और सुरक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की प्रक्रिया ने एक बार फिर गति पकड़ ली है। यह कदम लंबे समय से लंबित उन अड़चनों को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है जो विभिन्न प्रशासनिक, न्यायिक और भूमि अधिग्रहण से जुड़े विवादों के कारण अटकी हुई थीं। 

मैग्नेटोरियोलॉजिकल (Magnetorheological-MR) द्रव

Current Affairs 04-Aug-2026

हाल ही में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पटना के शोधकर्ताओं ने हाइब्रिड मैग्नेटो-रियामीटर (Hybrid Magneto-Rheometer) नामक एक उन्नत उपकरण विकसित किया है। यह नवाचार मैग्नेटोरियोलॉजिकल (Magnetorheological-MR) द्रवों के व्यवहार का अधिक सटीक अध्ययन करने में मदद करेगा तथा इनके औद्योगिक, ऑटोमोबाइल और वैज्ञानिक उपयोगों के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।  

सरकारी स्कूलों का बंद होना : शिक्षा के अधिकार पर बढ़ता संकट

Current Affairs 03-Aug-2026

हाल ही में नीति आयोग (NITI Aayog) की एक रिपोर्ट ने भारत की सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था की गंभीर स्थिति को उजागर किया है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक दशक में लगभग 94,000 सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए, अर्थात औसतन प्रतिदिन 25 स्कूल। इसके परिणामस्वरूप सरकारी स्कूलों में 2.26 करोड़ छात्रों का नामांकन घट गया, जबकि कुल छात्र नामांकन में सरकारी स्कूलों की हिस्सेदारी 2005 के 71 प्रतिशत से घटकर 2024-25 में 49.24 प्रतिशत रह गई। यह केवल शिक्षा व्यवस्था का प्रशासनिक परिवर्तन नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और शिक्षा के अधिकार से जुड़ा गंभीर प्रश्न है। 

लेप्टोस्पाइरोसिस (Leptospirosis): केरल में बढ़ता जानलेवा संक्रमण

Current Affairs 03-Aug-2026

केरल में लेप्टोस्पायरोसिस रोग की पहली बार 1989 में पहचान की गई थी। पिछले तीन दशकों से अधिक समय से यह रोग राज्य में स्थानिक (Endemic) बना हुआ है और वर्तमान में यह केरल का सर्वाधिक मृत्यु दर वाला संक्रामक रोग बन चुका है। पिछले तीन वर्षों के दौरान केरल में प्रतिवर्ष लगभग 5,000 संक्रमण के मामले तथा करीब 400 मौतें (पुष्ट एवं संभावित मामलों सहित) दर्ज की गई हैं। इस वर्ष केवल जुलाई माह में ही 50 लोगों की मृत्यु होने से यह रोग एक बार फिर गंभीर चिंता और व्यापक चर्चा का विषय बन गया है।

यूरोप के जंगलों में बढ़ती आग की घटनाएँ

Current Affairs 03-Aug-2026

समसामयिक वैश्विक परिदृश्य में जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव अब केवल आशंकाएँ नहीं, बल्कि प्रत्यक्ष आपदाओं के रूप में सामने आ रहे हैं। यूरोप में विशेष रूप से ग्रीस, स्पेन, फ्रांस, पुर्तगाल और इटली जैसे देशों में भीषण जंगल की आग ने गंभीर पर्यावरणीय संकट उत्पन्न किया है। इन घटनाओं में लाखों हेक्टेयर वन क्षेत्र नष्ट हुए हैं और बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा है। वर्तमान में ये वनाग्नि केवल मौसमी घटनाएँ नहीं रह गई हैं, बल्कि छठी पीढ़ी (Sixth Generation) की अत्यधिक तीव्र और विनाशकारी आपदाओं का रूप ले रही हैं, जो पारिस्थितिक तंत्र को व्यापक नुकसान पहुँचा रही हैं। 

प्रधानमंत्री-किसान योजना का विस्तार

Current Affairs 03-Aug-2026

हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने को मंजूरी दे दी है। इस अवधि के दौरान इस योजना के लिए कुल 3.15 लाख करोड़ रुपये का वित्तीय आवंटन स्वीकृत किया गया है। 

लेपिडोप्टेरा (Lepidoptera)

Current Affairs 03-Aug-2026

हाल ही में भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) के शोधकर्ताओं द्वारा भारत में पाई जाने वाली तितलियों और पतंगों (लेपिडोप्टेरा) का एक व्यापक और विस्तृत कैटलॉग प्रकाशित किया गया है।  

लीवर की सेहत और एलानिन एमिनोट्रांसफरेज (एएलटी) परीक्षण

Current Affairs 31-Jul-2026

मानव शरीर में लीवर सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह भोजन को ऊर्जा में बदलने, विषैले तत्वों को शरीर से बाहर निकालने, पाचन में सहायता करने और कई आवश्यक प्रोटीन बनाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य करता है। लेकिन समस्या यह है कि लीवर लंबे समय तक बिना किसी स्पष्ट लक्षण के भी प्रभावित हो सकता है। ऐसे में समय रहते बीमारी का पता लगाने के लिए कुछ जांचें बेहद उपयोगी साबित होती हैं, जिनमें एएलटी (SGPT) टेस्ट प्रमुख माना जाता है।

नक्शा (एनएकेएसएचए) पहल

Current Affairs 31-Jul-2026

हाल ही में निदेशालय, सेटलमेंट एवं भूमि अभिलेख द्वारा मडगांव, कुंकोलिम और पणजी शहरों में राष्ट्रीय भू-स्थानिक ज्ञान-आधारित शहरी आवासीय भूमि सर्वेक्षण (NAKSHA) पायलट परियोजना के तहत एक महीने तक चलने वाली जांच प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों में जहां उत्सुकता बढ़ी है, वहीं कुछ लोगों के मन में इससे जुड़ी चिंताएं और सवाल भी सामने आ रहे हैं। 

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR