New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

एआई और साइबर सुरक्षा का नया अध्याय: मिथोस मॉडल

संदर्भ 

  • हाल ही में एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने अपने सबसे शक्तिशाली मॉडल मिथोस (Mythos) का अनावरण किया है। कोडिंग और उत्पादकता के लिए प्रसिद्ध क्लाउड (Claude) श्रेणी का यह नवाचार पुराने सॉफ्टवेयर कोड में ऐसी छिपी हुई खामियों (Bugs) को ढूंढ निकालने में सक्षम है, जो अब तक मानवीय विशेषज्ञों की पकड़ में भी नहीं आई थीं। सुरक्षा कारणों से कंपनी ने इसे आम जनता के लिए जारी न करते हुए, केवल 40 से अधिक प्रमुख कंपनियों के एक समूह (Consortium) को उपलब्ध कराया है। 

क्लाउड: एआई जगत का अध्याय 

  • क्लाउड एक लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) है, जो चैटजीपीटी और जैमिनी जैसी कतार में खड़ा है। हालांकि, कोडिंग और तकनीकी कार्यों में इसकी सटीकता और तार्किक क्षमता (Reasoning) ने इसे विशेषज्ञों के बीच विशेष लोकप्रियता दिलाई है। एंथ्रोपिक ने अपनी क्षमताओं के आधार पर इसे तीन श्रेणियों— हाइकु (Haiku), सॉनेट (Sonnet) और ओपस (Opus) में विभाजित किया है।   
  • वर्तमान में एआई क्षेत्र की अधिकांश कंपनियां भारी निवेश और परिचालन खर्च के बावजूद घाटे में चल रही हैं, और एंथ्रोपिक भी इसका अपवाद नहीं है। इसकी ऊंची कीमतों और उपयोग की सीमाओं के बावजूद, कोडिंग में इसके बेहतरीन प्रदर्शन के कारण इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। 

मिथोस और साइबर सुरक्षा का ग्लास विंग प्रोजेक्ट 

  • एंथ्रोपिक के पिछले मॉडल (ओपस) Opus ने भी महत्वपूर्ण ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर में कई सुरक्षा खामियां उजागर की थीं। लेकिन मिथोस इससे कई कदम आगे है; इसने पहले ही सैकड़ों गंभीर सुरक्षा कमजोरियों (Vulnerabilities) की पहचान कर ली है। 
  • कंपनी के अधिकारियों को डर था कि यदि ऐसा शक्तिशाली टूल सार्वजनिक किया गया, तो हैकर्स इसका उपयोग सिस्टम को सुरक्षित करने के बजाय उनमें सेंध लगाने के लिए कर सकते हैं। इसी जोखिम को कम करने के लिए प्रोजेक्ट ग्लास विंग की शुरुआत की गई है। इसमें माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल और सिस्को जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं, ताकि हमलावरों के पास ऐसी तकनीक पहुँचने से पहले ही महत्वपूर्ण प्रणालियों को सुरक्षित किया जा सके। 

प्रोजेक्ट ग्लास विंग

  • एआई स्टार्टअप Anthropic ने प्रोजेक्ट ग्लास विंग नाम से एक नई साइबर सुरक्षा पहल शुरू की है। इस पहल का उद्देश्य प्रमुख तकनीकी कंपनियों और महत्वपूर्ण अवसंरचना संगठनों को एक मंच पर लाना है, ताकि वे एक उन्नत और अभी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध न किए गए एआई मॉडल का परीक्षण कर सकें। यह मॉडल बड़े पैमाने पर सॉफ़्टवेयर में मौजूद कमजोरियों की पहचान करने और उन्हें ठीक करने में सहायता करने के लिए विकसित किया गया है। 
  • इस परियोजना के केंद्र में एक अत्याधुनिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रणाली है, जिसमें उन्नत कोडिंग और तर्क करने की क्षमता मौजूद है। कंपनी के अनुसार, यह प्रणाली ऑपरेटिंग सिस्टम, वेब ब्राउज़र और व्यापक रूप से इस्तेमाल होने वाले सॉफ़्टवेयर में मौजूद गंभीर खामियों का गहराई से विश्लेषण करने में सक्षम है। 

सार्वजनिक पहुंच और पारदर्शिता की चुनौती 

  • चूंकि मिथोस का एक्सेस बहुत सीमित है, इसलिए इसकी वास्तविक क्षमताओं का सटीक आंकलन करना कठिन है। हालांकि, बड़ी आईटी कंपनियों की इसमें गहरी रुचि यह संकेत देती है कि यह एक अत्यंत प्रभावी साइबर सुरक्षा टूल है। 
  • एंथ्रोपिक का मानना है कि बुनियादी सॉफ्टवेयर प्रणालियों को विकसित करने वाली कंपनियों को पहले एक्सेस देना ही एकमात्र तरीका है, जिससे साइबर हमलों के आने वाले खतरे को समय रहते टाला जा सके। 

भारत पर प्रभाव और सरकारी प्रतिक्रिया 

  • भारतीय आईटी क्षेत्र विदेशी सॉफ्टवेयर और प्लेटफॉर्म्स पर काफी हद तक निर्भर है। यदि प्रोजेक्ट ग्लास विंग वैश्विक स्तर पर सॉफ्टवेयर की खामियों को समय रहते दूर कर देता है, तो भारतीय कंपनियों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। 

ताजा स्थिति 

  • भागीदारी : फिलहाल कोई भी भारतीय आईटी कंपनी प्रोजेक्ट ग्लास विंग की आधिकारिक पार्टनर नहीं है। 
  • सक्रियता : नैसकॉम (Nasscom) के तहत डेटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (DSCI) ने इस विषय पर चर्चा शुरू कर दी है। 
  • सरकारी कदम : आईटी मंत्रालय और CERT-In (इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम) सक्रिय रूप से मिथोस के तकनीकी प्रभावों और सुरक्षा संबंधी पहलुओं का अध्ययन कर रहे हैं। 

निष्कर्ष  

  • मिथोस केवल एक एआई मॉडल नहीं, बल्कि साइबर सुरक्षा की दिशा में एक दोधारी तलवार है। इसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि सुरक्षा एजेंसियां और तकनीकी कंपनियां इसका उपयोग किस हद तक रक्षात्मक कवच के रूप में कर पाती हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR