इसे भी जाने
समुद्री अवरोध बिंदु (Choke Points) क्या हैं ?
-
समुद्री चोक पॉइंट वे संकरे भौगोलिक जलमार्ग होते हैं जहाँ से वैश्विक व्यापार का एक विशाल हिस्सा गुजरता है। ये प्राकृतिक अड़चनें जहाजों को एक तंग गलियारे में केंद्रित कर देती हैं, जिसका कोई आसान वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं होता।
-
विश्व का लगभग 70% से 80% तेल समुद्र के रास्ते ढोया जाता है। ऐसे में किसी एक बिंदु पर मिसाइल हमला, ड्रोन हमला या दुर्घटना भी वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को ध्वस्त कर सकती है, जिससे ईंधन की कीमतें बढ़ती हैं और मुद्रास्फीति (Inflation) बेकाबू हो जाती है।
|