Current Affairs 31-Jul-2025
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के पांच वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम (ABSS), 2025 के अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारत में विदेशी विश्वविद्यालयों के कैंपस स्थापित करने के लिए चार विश्वविद्यालयों को आशय पत्र (Letter of Intent: LOI) जारी किए।
Current Affairs 30-Jul-2025
राजस्थान के झालावाड़ जिले के पीपलोदी गांव में 26 जुलाई, 2025 को एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की छत गिरने से कई बच्चों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इस घटना से सरकारी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए। इसके बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को स्कूलों की सुरक्षा ऑडिट कराने का निर्देश जारी किया है।
Current Affairs 30-Jul-2025
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 5 ग्राम (लगभग एक चम्मच) नमक की खपत उचित है किंतु भारतीय इससे दोगुना से अधिक नमक का सेवन कर रहे हैं। इससे उच्च रक्तचाप, हृदय रोग एवं स्ट्रोक जैसे स्वास्थ्य जोखिमों में वृद्धि हो रही है।
Current Affairs 30-Jul-2025
चीन ने भारत के अरुणाचल प्रदेश की सीमा के निकट ‘यारलुंग त्सांगपो’ (ब्रह्मपुत्र) नदी पर 170 अरब डॉलर की लागत से एक विशाल जलविद्युत बाँध का निर्माण शुरू किया है। इससे भारत के लिए पर्यावरणीय, सुरक्षा एवं भू-राजनीतिक चिंताएँ बढ़ गई हैं।
Current Affairs 30-Jul-2025
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर पारंपरिक उर्वरकों के साथ नैनो-उर्वरकों या बायोस्टिमुलेंट्स की ‘जबरन टैगिंग’ को तुरंत रोकने का अनुरोध किया है।
Current Affairs 29-Jul-2025
भारत में गोद लेने की प्रक्रिया को केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) नियंत्रित करता है। हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने CARA को गोद लेने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और तेज करने के निर्देश दिए हैं। CARA के आंकड़ों के अनुसार, गोद लेने योग्य प्रत्येक बच्चे के लिए 13 माता-पिता प्रतीक्षा सूची में हैं।
Current Affairs 29-Jul-2025
संसदीय स्थायी समिति ने राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान (National Institute of Rural Development and Panchayati Raj: NIRDPR) के बजट आवंटन में कमी तथा उसे ग्रामीण विकास मंत्रालय से अलग करने के केंद्र सरकार के निर्णय की आलोचना की है।
Current Affairs 29-Jul-2025
भारत में शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों के बीच आत्महत्या एवं मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं में वृद्धि एक गंभीर मुद्दा बन गया है। सर्वोच्च न्यायालय ने 25 जुलाई, 2025 को इस समस्या से निपटने के लिए 15 दिशानिर्देश जारी किए, जो तब तक लागू रहेंगे जब तक कोई कानून या नियामक ढांचा लागू नहीं हो जाता है।
Current Affairs 29-Jul-2025
भारत व यूनाइटेड किंगडम (यू.के.) ने 24 जुलाई, 2025 को विस्तृत आर्थिक एवं व्यापार समझौता (CETA) पर हस्ताक्षर किए, जो जनवरी 2022 से शुरू हुई तीन वर्ष की वार्ताओं का परिणाम है।
Current Affairs 28-Jul-2025
25 जुलाई, 2025 को सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया कि आंध्र प्रदेश व तेलंगाना जैसे राज्य, जम्मू एवं कश्मीर में किए गए परिसीमन (Delimitation) का हवाला देकर अपने यहाँ भी परिसीमन की माँग नहीं कर सकते हैं। न्यायालय के अनुसार, राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश संविधान के अलग-अलग ढांचों में कार्य करते हैं और उनमें समानता का दावा करना ‘असमानों को समान’ मानने जैसा होगा।