Current Affairs 28-Jul-2025
सर्वोच्च न्यायालय में ‘निपुन सक्सेना बनाम भारत सरकार’ मामले में एमिकस क्यूरी और वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने सहमति की वैधानिक आयु को 18 वर्ष से घटाकर 16 वर्ष करने की मांग की है। यह बहस किशोरों के संवैधानिक अधिकार, यौन स्वायत्तता एवं वर्तमान कानूनों की व्यावहारिकता को लेकर है।
Current Affairs 28-Jul-2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23-24 जुलाई, 2025 को यूनाइटेड किंगडम (UK) की आधिकारिक यात्रा की।
Current Affairs 26-Jul-2025
भारत सरकार ने वर्ष 2018 की राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति (NDCP) के सात वर्ष बाद नई दूरसंचार नीति, 2025 का मसौदा जारी किया है। दूरसंचार विभाग (DoT) ने 24 जुलाई, 2025 को इस मसौदे को सार्वजनिक टिप्पणियों के लिए प्रकाशित किया।
Current Affairs 25-Jul-2025
भारत में एक ओर कुपोषण की चुनौती है, तो दूसरी ओर मोटापा एक मूक महामारी बनकर उभर रहा है। पहले केवल समृद्ध वर्ग की समस्या माना जाने वाला मोटापा अब मध्यमवर्गीय परिवारों में भी तेजी से बढ़ रहा है। मोटापा न केवल स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म देता है, बल्कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम भी बढ़ाता है।
Current Affairs 25-Jul-2025
गाजियाबाद में एक फर्जी दूतावास का पर्दाफाश हुआ, जहां एक व्यक्ति ने आधिकारिक रूप से अस्तित्वहीन देश ‘वेस्ट आर्कटिका’ के राजदूत के रूप में फर्जी दस्तावेजों एवं नंबर प्लेटों का उपयोग किया। यह घटना भारत में दूतावास संचालन के नियमों एवं उनकी निगरानी की आवश्यकता को उजागर करती है।
Current Affairs 25-Jul-2025
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (National Medical Commission: NMC) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बेंचमार्क दिव्यांगजनों (PwBD) के लिए एम.बी.बी.एस. प्रवेश हेतु अंतरिम दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसमें दिव्यांगता प्रतिशत से कार्यात्मक योग्यता पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
Current Affairs 24-Jul-2025
21 जुलाई, 2025 को बॉम्बे उच्च न्यायालय ने वर्ष 2015 में मुंबई ट्रेन विस्फोट (2006) मामले में विशेष अदालत द्वारा दोषी ठहराए गए सभी 12 आरोपियों को बरी कर दिया है। महाराष्ट्र सरकार ने इस फैसले को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती देने का फैसला किया है।
Current Affairs 24-Jul-2025
मैनुअल स्कैवेंजिंग अर्थात् हाथ से सीवर एवं सेप्टिक टैंक की सफाई भारत में एक गंभीर सामाजिक व मानवीय समस्या बनी हुई है। हाल ही में केंद्र सरकार के एक सामाजिक ऑडिट ने इस खतरनाक कार्य के दौरान होने वाली मौतों और असुरक्षित परिस्थितियों को उजागर किया है।
Current Affairs 24-Jul-2025
21 जुलाई, 2025 को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपने सभी संबद्ध स्कूलों में हाई-रिजॉल्यूशन ऑडियो-विजुअल सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने का आदेश दिया है जो स्कूलों में बच्चों को शारीरिक एवं भावनात्मक रूप से सुरक्षित रखने के लिए एक महत्वपूर्ण है।
Current Affairs 23-Jul-2025
सर्वोच्च न्यायालय में बिहार में विशेष गहन संशोधन (Special Intensive Revision: SIR) के खिलाफ दायर याचिकाओं की सुनवाई हो रही है जिसमें मतदान के अधिकार (Right to Vote) की कानूनी स्थिति पर बहस छिड़ी है।