New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट

संयुक्त राष्ट्र समर्थित वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट (World Happiness Report) 2026 के अनुसार, कई देशों में युवाओं के स्वास्थ्य (Well-being) पर सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग हानिकारक प्रभाव डाल रहा है। 

वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट के बारे में 

  • यह विश्व की प्रमुख रिपोर्ट है जो वैश्विक स्वास्थ्य और उसे सुधारने के तरीकों पर केंद्रित है। 
  • इसे ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वेलबीइंग रिसर्च सेंटर द्वारा गैलप एवं संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (UN Sustainable Development Solutions Network) के सहयोग से प्रकाशित किया जाता है।
  • रिपोर्ट में लोगों से उनके जीवन को 0 से 10 के पैमाने पर रेट करने के लिए कहा जाता है जहाँ 0 का अर्थ ‘सबसे खराब जीवन’ और 10 का अर्थ ‘सबसे अच्छा जीवन’ है। 
  • देशों की रैंकिंग लगभग 100,000 लोगों के उत्तरों पर आधारित थी जिन्होंने 140 देशों एवं क्षेत्रों में अपने जीवन का मूल्यांकन किया। 

खुशहाली रैंकिंग के मूल्यांकन के कारक 

  1. प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (GDP Per Capita)
  2. जीवन प्रत्याशा (Life Expectancy)
  3. सामाजिक समर्थन (Social Support)
  4. जीवन चुनौतियाँ चुनने की स्वतंत्रता (Freedom to Make Life Choices)
  5. उदारता (Generosity)
  6. भ्रष्टाचार की धारणाएँ (Perceptions of Corruption) 

वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट 2026 के मुख्य बिंदु

  • शीर्षतम खुशहाल देश : फ़िनलैंड > आइसलैंड > डेनमार्क > कोस्टा रिका > स्वीडन
  • न्यूनतम खुशहाल देश : अफगानिस्तान > सिएरा लियोन > मलावी > जिम्बाब्वे
  • भारत : इसकी रैंकिंग वर्ष 2024 में 126वें स्थान से सुधरकर 2025 में 118वें स्थान पर पहुँच गई है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X