Current Affairs 31-Oct-2026
आंध्र प्रदेश प्रत्येक वर्ष 1 नवंबर को अपना स्थापना दिवस मनाता है। यह दिवस वर्ष 1956 में आंध्र राज्य और तत्कालीन हैदराबाद राज्य के तेलुगु भाषी क्षेत्रों के विलय से आंध्र प्रदेश के गठन की स्मृति में मनाया जाता है।
Current Affairs 31-Oct-2026
हरियाणा प्रत्येक वर्ष 1 नवंबर को अपना स्थापना दिवस मनाता है। यह दिन वर्ष 1966 में तत्कालीन पंजाब राज्य से अलग होकर एक स्वतंत्र राज्य के रूप में हरियाणा के गठन की स्मृति में मनाया जाता है।
Current Affairs 31-Oct-2026
छत्तीसगढ़ प्रत्येक वर्ष 1 नवंबर को अपना स्थापना दिवस मनाता है। यह दिवस वर्ष 2000 में मध्य प्रदेश से अलग होकर एक स्वतंत्र राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ के गठन की स्मृति में मनाया जाता है।
Current Affairs 29-Oct-2026
विश्व बैंक समूह ने दक्षिण कोरिया के सियोल में आयोजित पहले वैश्विक एआई एवं डिजिटल शिखर सम्मेलन में अपनी पहली डिजिटल रणनीति शुरू की। इसका उद्देश्य विकासशील देशों में किफायती इंटरनेट पहुंच, डिजिटल रोजगार और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को अपनाने की प्रक्रिया का विस्तार करना है।
Current Affairs 29-Oct-2026
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने केन्द्र प्रायोजित एक योजना (सीएसएस), प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना (पीएम वीजीएसवाई) को मंजूरी दे दी है।
Current Affairs 29-Oct-2026
भारत में खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ खेल उपकरणों के घरेलू विनिर्माण, तकनीकी नवाचार और निर्यात को मजबूत करना भी आवश्यक है। इसी दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खेलो इंडिया खेल उपकरण विनिर्माण योजना को मंजूरी दी है।
Current Affairs 28-Oct-2026
हाल ही में राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाज़ा के पास रहने वाले नागरिकों के जीवन को आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, भारत सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाज़ा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले पात्र गैरवाणिज्यिक वाहन मालिकों के लिए 'रियायती स्थानीय पास' शुरू किया है। यह नियम 01 नवंबर 2026 से लागू होगा।
Current Affairs 28-Oct-2026
हाल ही में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने दस केन्द्रीय मंत्रालयों के सचिवों, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सभी राज्यों एवं केन्द्र-शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों/प्रशासकों को ‘कार्यस्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा’ के संबंध में एक परामर्श जारी किया है।
Current Affairs 28-Oct-2026
हाल ही में भारत-चीन सीमा पर अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी जिले में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच आमना-सामना हुआ
Current Affairs 27-Oct-2026
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई के मामले ने विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट की भूमिका और शक्तियों को चर्चा में ला दिया है। 21 अक्टूबर 2026 को दिल्ली की एक विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट अदालत ने दोनों कार्यकर्ताओं के जमानतदारों को स्वीकार करते हुए उनकी रिहाई का आदेश दिया। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देकर उनकी हिरासत तीन दिन बढ़ाने की मांग की थी।