New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना 5.0 (ECLGS 5.0): उद्देश्य, विशेषताएँ, लाभ और नवीनतम अपडेट

चर्चा में क्यों ?

  • भारत सरकार की आपातकालीन ऋण गारंटी योजना (Emergency Credit Line Guarantee Scheme - ECLGS) 5.0 के तहत अब तक 4.11 लाख से अधिक गारंटी जारी की जा चुकी हैं, जिनकी कुल गारंटी राशि ₹1.55 लाख करोड़ से अधिक है।
  • यह योजना पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी भू-राजनीतिक संकट से प्रभावित व्यवसायों, विशेषकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) को अतिरिक्त कार्यशील पूंजी (Liquidity Support) उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई है।

आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) 5.0(ECLGS 5.0) क्या है ?

  • Emergency Credit Line Guarantee Scheme (ECLGS) 5.0 भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक विशेष ऋण गारंटी योजना है, जिसका उद्देश्य पश्चिम एशिया में उत्पन्न भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण प्रभावित व्यवसायों को अतिरिक्त ऋण उपलब्ध कराना है।
  • इस योजना के अंतर्गत सरकार बैंकों और अन्य ऋणदाताओं द्वारा दिए जाने वाले अतिरिक्त ऋण पर गारंटी प्रदान करती है, जिससे वित्तीय संस्थान बिना अधिक जोखिम के व्यवसायों को ऋण दे सकें।

आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) 5.0 की प्रमुख विशेषताएँ

बिंदु

विवरण

योजना

Emergency Credit Line Guarantee Scheme (ECLGS) 5.0

स्वीकृति

5 मई 2026

स्वीकृति देने वाला

केंद्रीय मंत्रिमंडल

उद्देश्य

पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित व्यवसायों को अतिरिक्त तरलता (Liquidity) उपलब्ध कराना

कुल प्रस्तावित अतिरिक्त ऋण

₹2.55 लाख करोड़

MSMEs के अतिरिक्त ऋण पर गारंटी

100%

अन्य व्यवसायों के अतिरिक्त ऋण पर गारंटी

90%

आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) 5.0 की अब तक की उपलब्धियाँ

ECLGS 5.0 लागू होने के बाद योजना ने बहुत कम समय में व्यापक स्तर पर सफलता प्राप्त की है।

  • 4,11,497 गारंटी जारी की गईं। 
  • कुल ₹1,55,229 करोड़ की गारंटी प्रदान की गई। 
  • 98% गारंटी (संख्या के आधार पर) MSMEs को मिली। 
  • 82% गारंटी राशि MSMEs के हिस्से में गई। 
  • यह योजना बैंकिंग प्रणाली में तेजी से अपनाई गई है। 

MSME क्षेत्र को सबसे अधिक लाभ

यह योजना विशेष रूप से MSME क्षेत्र को ध्यान में रखकर बनाई गई है क्योंकि :

  • MSMEs भारत में सबसे अधिक रोजगार प्रदान करते हैं। 
  • पश्चिम एशिया संकट के कारण निर्यात, आयात तथा आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई। 
  • कार्यशील पूंजी की कमी से छोटे उद्योगों पर सबसे अधिक दबाव पड़ा। 
  • सरकार ने MSMEs के अतिरिक्त ऋण पर 100% सरकारी गारंटी देकर बैंकों का जोखिम कम किया। 

आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) 5.0 कैसे कार्य करती है ?

ECLGS 5.0 के अंतर्गत :

  1. पात्र व्यवसाय अतिरिक्त ऋण के लिए आवेदन करते हैं। 
  2. बैंक अतिरिक्त ऋण स्वीकृत करते हैं। 
  3. सरकार NCGTC के माध्यम से ऋण पर गारंटी उपलब्ध कराती है। 
  4. यदि ऋण चुकाने में कठिनाई आती है तो गारंटी के अनुसार सरकार बैंक के नुकसान की भरपाई करती है। 
  5. इससे बैंक अधिक विश्वास के साथ ऋण उपलब्ध कराते हैं।

सरकार का जागरूकता अभियान

योजना का अधिकतम लाभ पात्र व्यवसायों तक पहुँचाने के लिए वित्तीय सेवा विभाग (Department of Financial Services - DFS) द्वारा पूरे देश में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

प्रथम चरण

  • अवधि : 20 मई 2026 से 6 जून 2026 
  • 9 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित 
  • आयोजन : State Level Bankers' Committees (SLBCs) 

द्वितीय चरण

  • 10 स्थानों पर कार्यक्रम प्रस्तावित 
  • अब तक 4 कार्यक्रम सम्पन्न 

इन कार्यक्रमों में निम्न संस्थाओं ने भाग लिया —

  • National Credit Guarantee Trustee Company (NCGTC) 
  • सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 
  • PSB Alliance 
  • उद्योग संगठन 
  • MSME प्रतिनिधि 
  • सदस्य ऋणदाता संस्थान (Member Lending Institutions) 

आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) 5.0  का महत्व

  • MSMEs को समय पर कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराना। 
  • व्यवसायों को नकदी संकट (Cash Flow Disruption) से उबारना। 
  • रोजगार संरक्षण। 
  • आपूर्ति श्रृंखला को बनाए रखना। 
  • आर्थिक गतिविधियों में निरंतरता बनाए रखना। 
  • बैंकिंग प्रणाली में ऋण प्रवाह बढ़ाना। 
  • बाहरी भू-राजनीतिक संकटों के प्रभाव को कम करना। 

आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) 5.0 की चुनौतियाँ

  • सभी पात्र उद्यमों तक योजना की जानकारी पहुँचाना। 
  • छोटे व्यवसायों की ऋण पात्रता सुनिश्चित करना। 
  • बैंकों द्वारा शीघ्र ऋण स्वीकृति। 
  • संकटग्रस्त क्षेत्रों तक योजना का प्रभावी क्रियान्वयन। 
  • ऋण के उचित उपयोग की निगरानी।

निष्कर्ष

  • आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ECLGS) 5.0 पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित व्यवसायों, विशेषकर MSMEs, को समय पर अतिरिक्त ऋण और तरलता (Liquidity) उपलब्ध कराने की एक महत्वपूर्ण पहल है। 
  • सरकार द्वारा दी जा रही गारंटी से बैंकों का जोखिम कम होता है और उद्यमों को संकट के समय संचालन, रोजगार तथा उत्पादन बनाए रखने में सहायता मिलती है। 
  • यह योजना भारत की अर्थव्यवस्था को बाहरी भू-राजनीतिक चुनौतियों के प्रति अधिक लचीला (Resilient) और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रश्न 1. आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ECLGS) 5.0 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—

  1. इसे पश्चिम एशिया में उत्पन्न भू-राजनीतिक संकट से प्रभावित व्यवसायों को अतिरिक्त तरलता (Liquidity) उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया गया है।
  2. इस योजना के अंतर्गत MSMEs के अतिरिक्त ऋण पर 100% सरकारी गारंटी तथा अन्य व्यवसायों के लिए 90% गारंटी प्रदान की जाती है।
  3. इस योजना को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा लागू किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(A) केवल 1 और 2

(B) केवल 2 और 3

(C) केवल 1 और 3

(D) 1, 2 और 3

प्रश्न 1 :-पश्चिम एशिया में उत्पन्न भू-राजनीतिक संकट के संदर्भ में 'आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ECLGS) 5.0' की आवश्यकता, प्रमुख विशेषताओं तथा MSME क्षेत्र पर इसके संभावित प्रभाव का विश्लेषण कीजिए।

FAQs 

1. आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना ECLGS 5.0 क्या है?

उत्तर :- ECLGS 5.0 (Emergency Credit Line Guarantee Scheme 5.0) भारत सरकार की एक ऋण गारंटी योजना है, जिसका उद्देश्य पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित व्यवसायों को अतिरिक्त कार्यशील पूंजी (Liquidity) उपलब्ध कराना है।

2. आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना 5.0 (ECLGS 5.0) को कब मंजूरी मिली?

उत्तर :- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 मई 2026 को ECLGS 5.0 को मंजूरी दी।

3. आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना 5.0 (ECLGS 5.0) का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर :- पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक संकट के कारण प्रभावित व्यवसायों, विशेषकर MSMEs, को अतिरिक्त ऋण उपलब्ध कराकर उनकी नकदी (Cash Flow) संबंधी समस्याओं को दूर करना।

4. आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना 5.0 (ECLGS 5.0) योजना के तहत कितना अतिरिक्त ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य है?

उत्तर :- योजना के तहत ₹2.55 लाख करोड़ तक का अतिरिक्त ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR