Science and Technology 13-Jan-2026
आकाश नेक्स्ट जेनरेशन (Akash-NG) सतह से हवा में मार करने वाली (Surface-to-Air Missile: SAM) मिसाइल प्रणाली है। इसे डी.आर.डी.ओ. (DRDO) द्वारा विकसित किया गया है और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) इसका उत्पादन कर रही है। यह प्रणाली रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ठिकानों और संवेदनशील क्षेत्रों को हवाई खतरों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए बनाई गई है।
Internal Security 13-Jan-2026
हाल ही में, असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में भड़की हिंसा ने एक बार फिर पूर्वोत्तर भारत में भूमि अधिकारों एवं स्वायत्त शासन से जुड़े जटिल प्रश्नों को केंद्र में ला दिया है। इस हिंसा में लोगों की मौत, घायल होने, दुकानों व बाजारों में आगजनी, मोबाइल इंटरनेट सेवाओं के निलंबन तथा निषेधाज्ञा लागू किए जाने जैसी घटनाएँ सामने आई हैं।
Health 13-Jan-2026
हाल ही में, भारत के स्वास्थ्य बुनियादी ढाँचे में बदलाव लाते हुए मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर आधारित देश के पहले मेडिकल कॉलेजों की नींव रखी गई है। यह पहल न केवल चिकित्सा शिक्षा को सुलभ बनाएगी, बल्कि दूरदराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार करेगी।
Indian Polity 12-Jan-2026
हाल ही में, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने घोषणा की कि आयोग द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की परीक्षा केंद्रों पर चेहरे की पहचान के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा।
Environment & Ecology 12-Jan-2026
हाल ही में, नमामि गंगे मिशन के दूसरे चरण के अंतर्गत वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में पाँच सीवरेज अवसंरचना परियोजनाओं का संचालन शुरू होना विभिन्न राज्यों में प्रदूषण नियंत्रण एवं नदी पुनर्जीवन प्रयासों को सशक्त बनाने की दिशा में एक अन्य महत्वपूर्ण कदम है।
International Issues 12-Jan-2026
अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन रूपरेखा सम्मेलन (UNFCCC) और 60 से अधिक अंतरराष्ट्रीय संधियों व संगठनों से बाहर निकलने की घोषणा की है जिनके बारे में उसका कहना है कि वे अब अमेरिकी हितों की सेवा व सुरक्षा नहीं करते हैं।
Agriculture 12-Jan-2026
सरसों भारत में खाद्य तेल का सबसे बड़ा स्वदेशी स्रोत है। इसकी खेती लगभग 9 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र में होती है।
Enviroment 12-Jan-2026
नवीकरणीय ऊर्जा की गिरती कीमतें और तकनीक में सुधार ने इसे न केवल पर्यावरण के लिए, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भी सबसे बेहतर विकल्प बना दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि जीवाश्म ईंधन को छोड़कर स्वच्छ ऊर्जा अपनाना आगामी दशकों में खरबों डॉलर की बचत कर सकता है।
Environment & Ecology 12-Jan-2026
प्रसिद्ध पारिस्थितिकीविद् माधव गाडगिल का 83 वर्ष की उम्र में पुणे में निधन हो गया। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनका योगदान अत्यंत व्यापक और दीर्घकालिक प्रभाव वाला रहा है। उनकी उपलब्धियों में पश्चिमी घाट पारिस्थितिकी विशेषज्ञ पैनल (WGEEP) के अध्यक्ष के रूप में निभाई गई भूमिका को सबसे अहम मानी जाती है।
Science and Technology 12-Jan-2026
प्रसार भारती द्वारा डी.डी. न्यूज़ पर एक नया सेगमेंट ‘क्रिएटर्स कॉर्नर’ लॉन्च किया गया है। यह पहल केंद्र सरकार के देश की बढ़ती क्रिएटर अर्थव्यवस्था को मान्यता देने और मुख्यधारा में लाने के प्रयासों के अनुरूप है।
Our support team will be happy to assist you!