New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

CURRENT AFFAIRS

करण फ्राइज़ और वृंदावनी

Agriculture 17-Jan-2026

हाल ही में, भारत ने करण फ्राइज़ एवं वृंदावनी नामक दो अधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली कृत्रिम गौवंश नस्लों का आधिकारिक रूप से पंजीकरण किया है। 

भविष्य की सीमाओं पर विज्ञान: अंतरिक्ष एवं समुद्री जैव-प्रौद्योगिकी

Science and Technology 17-Jan-2026

भविष्य में विज्ञान की अगली छलांग उन क्षेत्रों से आ रही है जिनका अन्वेषण अभी तक अपेक्षाकृत कम किया गया हैं जिनमें गहरे महासागर एवं बाह्य अंतरिक्ष शामिल है। भविष्यपरक समुद्री और अंतरिक्ष जैव-प्रौद्योगिकी का उद्देश्य इन चुनौतीपूर्ण परिवेशों का उपयोग कर नवीन जैविक ज्ञान, उन्नत सामग्री एवं अभिनव विनिर्माण प्रणालियाँ विकसित करना है। 

राष्ट्रीय उद्यमिता अभियान

Indian Economy 17-Jan-2026

हाल ही में, ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के तहत ग्रामीण महिलाओं के बीच गैर-कृषि आजीविका को मजबूत करने और आय वृद्धि को गति देने के लिए उद्यमिता पर एक राष्ट्रीय अभियान शुरू किया है। 

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना

Indian Economy 17-Jan-2026

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) की सीमित सफलता अब केवल नीतिगत बहस का विषय नहीं रही है बल्कि इसका प्रभाव सीधे सरकारी व्यय के आँकड़ों में भी साफ़ दिखाई देने लगा है। वित्त वर्ष 2025–26 के दौरान योजना के कमजोर क्रियान्वयन ने कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के बजट उपयोग को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। अप्रैल से नवंबर 2025 के बीच मंत्रालय अपने कुल बजटीय आवंटन का महज़ लगभग 4% ही व्यय कर सका है। 

उच्च शिक्षा संस्थानों में जाति-आधारित भेदभाव रोधी UGC की नई नियमावली

Indian Polity 16-Jan-2026

हाल ही में, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देशभर के उच्च शिक्षा संस्थानों में जाति-आधारित भेदभाव को रोकने के लिए नए नियम अधिसूचित किए हैं। इन नियमों के तहत प्रत्येक परिसरों में समानता समितियों (इक्विटी कमेटी) का गठन अनिवार्य कर दिया गया है।

पेरुम्बिडुगु मुथरैयार द्वितीय

Art and Culture 16-Jan-2026

भारत के उपराष्ट्रपति ने राजा पेरुम्बिडुगु मुथरैयार द्वितीय (705 ई.–745 ई.) की स्मृति में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया। यह पहल दक्षिण भारत के एक महत्वपूर्ण किंतु अपेक्षाकृत कम चर्चित शासक को सम्मान देने के रूप में देखी जा रही है। 

एकम एआई एवं संभव परियोजना

Science and Technology 16-Jan-2026

वर्ष 1971 के युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों की ऐतिहासिक एवं निर्णायक विजय की स्मृति में भारतीय सेना द्वारा नई दिल्ली स्थित आर्मी हाउस में ‘विजय दिवस एट होम’ समारोह का आयोजन किया गया। 

पीएम ई-ड्राइव योजना

Governance 16-Jan-2026

केंद्र सरकार की पीएम इलेक्ट्रिक ड्राइव रेवोल्यूशन इन इनोवेटिव व्हीकल एनहांसमेंट (PM E-DRIVE) योजना के अंतर्गत केरल राज्य माल ढुलाई के विद्युतीकरण को गति देने की दिशा में अहम पहल कर रहा है। 

जल्लीकट्टू

Art and Culture 16-Jan-2026

तमिलनाडु की सांस्कृतिक पहचान से जुड़े पारंपरिक खेल ‘जल्लीकट्टू’ के सुरक्षित एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2026 हेतु एक व्यापक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की है। 

पतंगा की तीन नई प्रजातियों की पहचान

Environment & Ecology 16-Jan-2026

वैज्ञानिकों ने हिमालय के दुर्गम एवं ऊँचाई वाले क्षेत्रों में पतंगों (Moth) की तीन नई प्रजातियों की पहचान की है जो अब तक विज्ञान की दृष्टि से अज्ञात थीं। यह खोज हिमालयी जैव-विविधता की समृद्धि और वैज्ञानिक समझ को रेखांकित करती है। इन सभी की खोज हिमालय के ऊँचाई वाले इलाकों में की गई है जहाँ कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण जैविक सर्वेक्षण अपेक्षाकृत कम हो पाए हैं।

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR