Indian Economy 13-Mar-2026
हाल ही में केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने भारत के प्रमुख वैश्विक वस्त्र सम्मेलन, भारत टेक्स 2026 के आयोजन की पहल आरंभ की, जो वैश्विक वस्त्र अर्थव्यवस्था में देश के बढ़ते नेतृत्व का संकेत है। यह आयोजन नवाचार, सहयोग और मेक इन इंडिया की भावना मूल में रखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वस्त्र क्षेत्र के 5एफ विजन फार्म (खेत) से फाइबर (रेशा), फाइबर से फैक्ट्री (कारखाना), फैक्ट्री से फैशन, और फैशन से फॉरेन (विदेश) शामिल हैं, जिसका लक्ष्य कृषि, रोजगार और निर्यात को बढाना है।
Reports and Index 13-Mar-2026
हाल ही में नीति आयोग ने नई दिल्ली में “फिस्कल हेल्थ इंडेक्स (Fiscal Health Index) 2026” का दूसरा वार्षिक संस्करण जारी किया। यह सूचकांक राज्यों की वित्तीय स्थिति का आकलन करने के उद्देश्य से तैयार किया गया एक महत्वपूर्ण विश्लेषणात्मक उपकरण है।
Environment & Ecology 13-Mar-2026
हाल ही में भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (Zoological Survey of India – ZSI) के वैज्ञानिकों ने पूर्वी हिमालय क्षेत्र में लाइकेन मॉथ की दो नई प्रजातियों की पहचान की है। इन नई प्रजातियों को कौलोसेरा होलोवाई और असुरा बुक्सा (Caulocera hollowayi तथा Asura buxa) नाम दिया गया है। वस्तुतः यह खोज हिमालयी जैव विविधता के अध्ययन की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Reports and Index 12-Mar-2026
हाल ही में नीति आयोग ने नई दिल्ली में “राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक (Fiscal Health Index–FHI) 2026” का दूसरा वार्षिक संस्करण जारी किया। यह सूचकांक राज्यों की वित्तीय स्थिति, बजट अनुशासन और ऋण प्रबंधन का तुलनात्मक मूल्यांकन करने के लिए तैयार किया गया एक महत्वपूर्ण नीति उपकरण है।
Science and Technology 12-Mar-2026
हाल ही में, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने स्पष्ट किया है कि 22 दिसंबर, 2032 को क्षुद्रग्रह 2024 YR4 के चंद्रमा से टकराने की संभावना नहीं है। जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप (James Webb Space Telescope) से प्राप्त नवीनतम एवं अधिक सटीक गणनाओं के आधार पर वैज्ञानिकों ने पुष्टि की है कि यह क्षुद्रग्रह चंद्रमा से लगभग 21,200 किमी. की सुरक्षित दूरी से गुजर जाएगा।
Science and Technology 12-Mar-2026
हाल के शोध में वैज्ञानिकों ने बैक्टीरिया की प्राकृतिक प्रोटीन निर्माण प्रणाली का उपयोग करते हुए विशेष प्रकार के प्रोटीन बनाने की एक अभिनव तकनीक विकसित की है। इस तकनीक में बैक्टीरिया की कोशिका झिल्ली पर स्थित पोषक तत्व प्रवेश द्वार (ट्रांसपोर्टर) को इस प्रकार संशोधित किया गया कि वह कृत्रिम अमीनो अम्लों को कोशिका के भीतर पहुँचा सके। इन कृत्रिम अमीनो अम्लों की सहायता से ऐसे प्रोटीन बनाए जा सकते हैं जिनमें नई कार्यात्मक विशेषताएँ मौजूद हों।
Government Schemes 12-Mar-2026
हाल ही में, एक संसदीय समिति ने सुझाव दिया है कि भारतीय रेलवे को समय-समय पर यात्रियों की संतुष्टि का मूल्यांकन करना चाहिए। साथ ही, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जिन स्टेशनों का पुनर्विकास किया गया है, उनके प्रभाव का पुनर्विकास के बाद समुचित आकलन भी किया जाना आवश्यक है।
Indian Economy 12-Mar-2026
1 फरवरी, 2026 को वित्त मंत्रालय द्वारा जारी सोलहवें वित्त आयोग के व्याख्यात्मक ज्ञापन को केवल एक प्रशासनिक दस्तावेज के रूप में नहीं देखा जा सकता है। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि इसमें किन प्रस्तावों को स्वीकार किया गया है और किन मुद्दों को टाल दिया गया है क्योंकि दोनों से सरकार की राजकोषीय प्राथमिकताएँ स्पष्ट होती हैं।
Indian Economy 12-Mar-2026
भारत के जैव-औषधीय (Biopharmaceutical) क्षेत्र को सुदृढ़ करने और बायोलॉजिक्स तथा बायोसिमिलर्स के क्षेत्र में वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने ‘बायोफार्मा शक्ति योजना’ की घोषणा की है। इस योजना के लिए पाँच वर्षों की अवधि में 10,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
Governance 11-Mar-2026
पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, विशेष रूप से अमेरिका-इज़रायल-ईरान के बीच बढ़ते टकराव ने वैश्विक ऊर्जा बाज़ारों में अनिश्चितता को बढ़ा दिया है।
Our support team will be happy to assist you!