CURRENT AFFAIRS

एकीकृत परिवहन और लॉजिस्टिक्स प्राधिकरण

Indian Economy 07-Oct-2026

हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने परिवहन और लॉजिस्टिक्स के व्यापक क्षेत्रों के भीतर अनुसंधान, योजना, मूल्यांकन, निगरानी और प्रभाव के आकलन को मजबूत करने के लिए एकीकृत परिवहन और लॉजिस्टिक्स प्राधिकरण (आईटीएलए) नाम से एक स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) की स्थापना को स्वीकृति दी है। 

क्यूबा में ऊर्जा और आर्थिक संकट

International Issues 07-Oct-2026

क्यूबा इस समय गंभीर ऊर्जा और आर्थिक संकट से गुजर रहा है। अमेरिकी प्रतिबंधों, तेल आपूर्ति पर बढ़ते दबाव और ईंधन की कमी ने देश की बिजली व्यवस्था, परिवहन, स्वास्थ्य सेवाओं और उद्योगों को प्रभावित किया है। इस संकट का असर अब केवल अमेरिका और क्यूबा के द्विपक्षीय संबंधों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें चीन, रूस, वेनेजुएला और पूरे लैटिन अमेरिकी क्षेत्र के भू-राजनीतिक हित भी जुड़ गए हैं।  

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर हाई-एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म का परीक्षण किया: भारत की स्ट्रैटोस्फेरिक निगरानी क्षमता

Science and Technology 07-Oct-2026

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने स्वदेशी रूप से विकसित हाई-एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म (High-Altitude Platform—HAPS) का सफल उड़ान परीक्षण किया है। परीक्षण के दौरान प्रायोगिक प्लेटफॉर्म समुद्र तल से 21 किमी की ऊंचाई तक पहुंचा और लगभग 20 किमी की ऊंचाई पर 30 मिनट से अधिक समय तक बना रहा।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026: 6G, AI, साइबर सुरक्षा और भारत के डिजिटल बुनियादी ढाँचे का भविष्य

Science and Technology 07-Oct-2026

इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2026 का 10वाँ संस्करण 7 अक्टूबर 2026 से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है और यह 10 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इस आयोजन का संयुक्त रूप से दूरसंचार विभाग (DoT) और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) द्वारा यशोभूमि, इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर, द्वारका में आयोजन किया जा रहा है।

माउंटेन गार्जियन 2026: भारत-UAE संबंध, रक्षा सहयोग, सैन्य अभ्यास और रणनीतिक महत्व

DEFENCE 07-Oct-2026

भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास माउंटेन गार्जियन 2026 का शुभारंभ 5 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के फॉरेन ट्रेनिंग नोड, चौबटिया में हुआ।

राष्ट्रीय घरेलू यात्रा सर्वेक्षण जुलाई 2025 – जून 2026

Indian Economy 06-Oct-2026

हाल ही में सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने जुलाई 2025 से जून 2026 के दौरान आयोजित पहले राष्ट्रीय घरेलू यात्रा सर्वेक्षण (एनएचटीएस) के प्रमुख संकेतकों और निष्कर्षों को एक फैक्टशीट के माध्यम से जारी किया है। सर्वेक्षण के उद्देश्य से, एक यात्रा को 1 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने वाली यात्रा के रूप में परिभाषित किया गया है।

बुक्सा टाइगर रिजर्व में बाघों की वापसी

Environment & Ecology 06-Oct-2026

पश्चिम बंगाल के बुक्सा टाइगर रिजर्व में बाघों की आबादी फिर से बसाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। 2 अक्टूबर, 2026 को तीन वर्षीय बाघिन T138 को बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से लाकर बुक्सा में छोड़ा गया। इसके साथ ही रिजर्व में बाघों की एक सक्षम और स्वावलंबी आबादी स्थापित करने के चरणबद्ध कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। आने वाले समय में दो से तीन और बाघों को यहां लाए जाने की संभावना है।  

तपस-1 (TAPAS-1)

Science and Technology 06-Oct-2026

अहमदाबाद स्थित स्पेसटेक स्टार्टअप सैटलीओ लैब्स (Satleo Labs) ने TAPAS-1 लॉन्च किया है। इसे कैलिफोर्निया से SpaceX के Falcon 9 रॉकेट के जरिए ट्रांसपोर्टर-18 राइडशेयर मिशन के तहत अंतरिक्ष में भेजा गया। तपस-1 को भारत का पहला व्यावसायिक निजी थर्मल-इमेजिंग पेलोड बताया गया है।   

खनन संशोधन को लेकर राज्यों में मतभेद

Indian Polity 06-Oct-2026

भारत जैसे संघीय देश में केन्द्र और राज्यों के बीच अधिकारों व संसाधनों को लेकर मतभेद आम हैं। प्राकृतिक संसाधनों और राजस्व से जुड़ा खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 इसी केन्द्र-राज्य तनाव की नई कड़ी है।

नोबेल पुरस्कार 2026

Award 06-Oct-2026

हाल ही में 2026 का फिजियोलॉजी या मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार कार्ल डीसेरोथ, पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागल को लाइट-गेटेड आयन चैनलों और ऑप्टोजेनेटिक्स से जुड़ी उनकी खोजों के लिए प्रदान किया गया। इन खोजों ने प्रकाश की मदद से न्यूरॉन्स को बेहद सटीक तरीके से नियंत्रित करना संभव बनाया है।  

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT